Barabanki

Barabanki: मल्लाहन का पुरवा गांव में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, लंबे समय से बीमारी से थी परेशान

SHARE:

Barabanki:  हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मल्लाहन का पुरवा गांव में 19 वर्षीय युवती की घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार युवती लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थी और उसका इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 10 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मल्लाहन का पुरवा (मजरा दांदूपुर) गांव में मंगलवार को एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामराज की 19 वर्षीय पुत्री अंकिता कई वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रही थी। उसका इलाज राजधानी लखनऊ स्थित नूर मंजिल अस्पताल में चल रहा था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कम लागत, ज्यादा मुनाफा — सरकार दे रही 50% तक सब्सिडी, "नीली क्रांति" बनी जनपद के किसानों की नई उम्मीद

परिजन खेत से लौटे तो कमरे में मिला शव

मंगलवार दोपहर परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे। जब वे वापस घर लौटे तो युवती के कमरे का दरवाजा बंद मिला।

दरवाजा खोलते ही परिजन रह गए स्तब्ध

परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में जब दरवाजा जोर से धक्का देकर खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए। युवती कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में मृत अवस्था में पाई गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अभिनव श्रीवास्तव बने उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, अजीत प्रताप सिंह को 17 मतों से चटाई धूल
Barabanki: मल्लाहन का पुरवा गांव में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, लंबे समय से बीमारी से थी परेशान
फाइल फ़ोटो: अंकिता (मृतका)

सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति

प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि युवती लंबे समय से बीमारी से परेशान थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल

घटना की खबर फैलते ही गांव में सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवती की मौत से परिवार और गांव में गहरा शोक छा गया है।

यह भी पढ़ें  Galgotias University ने कराई मोदी की इंटरनेशनल बेइज्जती, चीनी कंपनी के रोबोडॉग को बताया अपना इनोवेशन;  AI समिट से खदेड़ा गया बाहर

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1621
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?