Barabanki: हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इनोवा कार और तमंचे के साथ 3 गिरफ्तार; 1495 लीटर डीजल बरामद
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 1495 लीटर चोरी का अवैध डीजल, इनोवा कार और तमंचा बरामद कर 3 अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया। हाईवे पर ट्रकों और टैंकरों से डीजल चोरी की वारदात का खुलासा, फरार आरोपियों की तलाश जारी।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 फरवरी 2026
जनपद में बढ़ती डीजल चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना लोनी कटरा पुलिस टीम ने तीन शातिर अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 1495 लीटर चोरी का डीजल, एक इनोवा गाड़ी, चोरी में प्रयुक्त औजार तथा एक .12 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
नेशनल हाईवे-56 के पास हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज 12 फरवरी 2026 को लोनी कटरा पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे-56 के हुसैनाबाद अंडरपास के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
- मोहम्मद शोहराब पुत्र मो. वकील, निवासी पिण्डौरा करनई, थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी
- सतीश कुमार पुत्र स्व. छेदलाल, निवासी परीवा, थाना लोनीकटरा, बाराबंकी
- हरिओम पुत्र रामशंकर, निवासी देवापुर, थाना लोनीकटरा, बाराबंकी

क्या-क्या हुआ बरामद?
पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से:
- 31 गैलन व 2 ड्रम में कुल 1495 लीटर अवैध डीजल
- चोरी की घटना में प्रयुक्त इनोवा कार (UP 14 DT 0449)
- डीजल निकालने के औजार, पाइप, मापने के उपकरण
- 01 अदद तमंचा .12 बोर व 02 जिंदा कारतूस
अन्य उपकरण व सामग्री
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद शोहराब अपने अन्य साथियों (सत्य प्रताप व राहुल) के साथ रात में हाईवे किनारे खड़े ट्रकों और टैंकरों से डीजल चोरी करता था। चोरी का डीजल स्थानीय स्तर पर सतीश कुमार और हरिओम की दुकान पर बेचा जाता था।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने
- 11 फरवरी 2026 को भीलवल के पास खड़े ट्रक से डीजल चोरी
- 6 फरवरी 2026 को हुसैनाबाद पेट्रोल पंप पर खड़े टैंकर से डीजल चोरी की थी
इन मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज थे।
आपराधिक इतिहास भी लंबा
मुख्य आरोपी मोहम्मद शोहराब के विरुद्ध अमेठी व चित्रकूट सहित विभिन्न जिलों में हत्या के प्रयास, चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
अन्य आरोपी हरिओम के खिलाफ भी पूर्व में आपराधिक मामला दर्ज है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस अधीक्षक में बताया कि गिरोह के अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद / अली चांद













