Barabanki

बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल वाहन चालक की मौत: जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, हाल ही में हुई थी शादी

SHARE:

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र के डिहुवा गांव में जंगल में पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतक स्कूल वाहन चालक था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी।

पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 23 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डिहुवा गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास स्थित जंगल में एक युवक का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सीएम योगी के आदेशों की नाफरमानी! डेढ़ माह बाद भी नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र; अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल

गाय चराने गए ग्रामीणों ने देखा पेड़ से लटका शव

जानकारी के अनुसार आलापुर क्षेत्र के डिहुवा मजरे गांव निवासी 32 वर्षीय अनिल सिंह पुत्र शिवप्रसाद का शव शनिवार सुबह गांव के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि अनिल स्कूल वाहन चलाने का काम करता था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी।

शनिवार करीब 11 बजे जंगल की ओर गाय चराने गए ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। पहले शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन सूचना गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में मृतक की पहचान गांव निवासी अनिल सिंह के रूप में हुई।

परिवार में मचा कोहराम, हाल ही में हुई थी शादी

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पिता शिवप्रसाद और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार अनिल मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और स्कूल वाहन चलाकर अपनी आजीविका चला रहा था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत; परिजनों में कोहराम

परिजनों ने बताया कि हाल ही में उसकी शादी हुई थी। परिवार का कहना है कि किसी घरेलू विवाद की जानकारी नहीं है, हालांकि वह आर्थिक परेशानियों को लेकर तनाव में जरूर रहता था।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी इंचार्ज अभिषेक राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं डायल 112 और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में शादी वाले घर पर अफसरशाही का कहर: भतीजी की शादी के लिए गैस सिलेंडर मांगने पहुंचे युवक को SDM ने भिजवाया थाने, लकड़ियों पर बना मेहमानों का खाना

गांव में चर्चा और दहशत का माहौल

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

5506
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई