Barabanki

बाराबंकी में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: एडीएम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और डिजिटल प्रक्रियाओं पर जोर 

SHARE:

बाराबंकी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं।

एडीएम निरंकार सिंह ने प्रगणक और सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

गुणवत्ता और डिजिटल प्रक्रियाओं पर जोर दिया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 25 अप्रैल 2026

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के तहत बाराबंकी में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी निरंकार सिंह ने सागर इंस्टीट्यूट में चल रहे प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया।

प्रशिक्षण की गुणवत्ता और डिजिटल प्रक्रिया पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने प्रशिक्षण मॉड्यूल, प्रतिभागियों की उपस्थिति, डिजिटल डेटा संग्रहण प्रक्रिया और फील्ड आधारित प्रशिक्षण की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र की गुंडागर्दी: कमरा बंद कर लिपिक को पीटा, मुकदमा दर्ज; हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ट्रेनरों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी और व्यवहारिक बनाया जाए, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

614 प्रगणक और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

जनपद की विभिन्न तहसीलों—नवाबगंज, फतेहपुर, रामनगर, सिरौलीगौसपुर, रामसनेहीघाट और हैदरगढ़—में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आज कुल 614 प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण 30 फील्ड ट्रेनरों और 3 मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से संपन्न कराया गया।

डिजिटल एप और फील्ड चुनौतियों पर विशेष फोकस

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग, डिजिटल डेटा संकलन, सत्यापन प्रक्रिया और फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों से निपटने के तरीके विस्तार से बताए गए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़ी डबल डेकर बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत; 6 घायल

अब तक 4383 कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा

प्रशासन के अनुसार, जनपद बाराबंकी में अब तक कुल 4383 प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।

एडीएम ने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में गुणवत्ता, शुद्धता और उपयोगिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

त्रुटिरहित जनगणना के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ संपन्न करना जरूरी है।

इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सीएम योगी के आरोपों पर सपा विधायक फरीद महफूज किदवाई का तीखा पलटवार, 180 विकास प्रस्तावों की प्रतियां सार्वजनिक कर बोले- "अब जनता तय करे कौन सच बोल रहा है"

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?