Barabanki

Barabanki: ज़मीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल; 6 की हालत गंभीर

SHARE:

Barabanki: जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अमिलहरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।

लाठी-डंडों से हुए खूनी संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 08 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अमिलहरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई।

इस घटना में महिलाओं और पुरुषों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ भेजा गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: फ़र्ज़ी चिटफंड कंपनी बनाकर करोड़ो की ठगी, कोर्ट ने चेयरमैन, सीएमडी और डायरेक्टर के खिलाफ़ केस दर्ज करने के दिए आदेश

लाठी-डंडों से हुई मारपीट, कई लोग घायल

घायलों में महिलाएं भी शामिल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Barabanki: ज़मीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल; 6 की हालत गंभीर

6 घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

सभी घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार 6 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: खेत की नाली में मिली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश, गले पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

जबकि मामूली रूप से घायल लोगों का उपचार कर देर शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दोनों पक्षों से मिली तहरीर, पुलिस कर रही कार्रवाई

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि इस घटना में पहले पक्ष से रामविलास, राजेश, अशोक, प्रमोदनी, कोमल, कुलदीप और अरुण घायल हुए हैं।

वहीं दूसरे पक्ष से अनिल वर्मा, राजेश, विमलेश, दीपू, धर्मेंद्र, काजल और सविता घायल बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें  Barabanki: ईरान में जनता के नरसंहार के विरोध में CPI का ज़ोरदार प्रदर्शन, एप्सटीन फाइल्स को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना 

यह भी देखें 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1637
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?