Barabanki

बाराबंकी में चूल्हे की चिंगारी ने मचाई तबाही: देर रात घर में लगी भीषण आग, ₹50 हजार नगदी समेत लाखों का सामान जलकर राख

SHARE:

बाराबंकी के बेलहरा नगर पंचायत क्षेत्र में चूल्हे की चिंगारी से घर में भीषण आग लग गई।

फ्रिज में धमाके के बाद परिवार को आग की जानकारी हुई। करीब दो लाख रुपये से अधिक की नकदी, मेंथा तेल, देसी घी, अनाज और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 10 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बेलहरा के वार्ड संख्या-11 सौरंगा में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक अग्निकांड की घटना सामने आई। चूल्हे से निकली एक छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और परिवार की वर्षों की जमा-पूंजी कुछ ही घंटों में राख में तब्दील हो गई।

बताया जा रहा है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान रसोईघर में चूल्हे से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली और धीरे-धीरे पूरे मकान में फैल गई। परिवार को आग लगने की भनक तब लगी जब रसोई में रखा फ्रिज तेज धमाके के साथ फट गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक: एजेंडे पर चर्चा, लंबित चयन वेतनमान पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

फ्रिज में धमाका होने पर खुली परिवार की आंखें

स्थानीय निवासी देवी शरण प्रजापति ने बताया कि भीषण गर्मी और बिजली कटौती के चलते पूरा परिवार छत पर सो रहा था। रात के समय अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। जब परिवार के लोग नीचे पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर आग विकराल रूप धारण कर चुकी है।

परिजनों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे तक चला राहत कार्य

घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम रात करीब 2 बजे मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

फायर कर्मियों ने लगातार करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद सुबह लगभग 4 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। यदि समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंचती तो आग आसपास के अन्य मकानों तक भी फैल सकती थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इनोवा कार और तमंचे के साथ 3 गिरफ्तार; 1495 लीटर डीजल बरामद

नगदी, मेंथा तेल, देसी घी और गृहस्थी का सामान जलकर राख

पीड़ित देवी शरण प्रजापति के अनुसार आग की इस घटना में घर में रखी लगभग 50 हजार रुपये की नकदी, 30 लीटर मेंथा तेल, 15 किलोग्राम देसी घी, बड़ी मात्रा में अनाज, कपड़े, बिस्तर, घरेलू उपयोग का सामान और अन्य कीमती वस्तुएं जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं।

उन्होंने बताया कि आग से कुल मिलाकर लगभग दो लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति हुई है। परिवार के सामने अब रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से की सहायता की मांग

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आग में परिवार का लगभग पूरा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है, इसलिए प्रशासन को तत्काल सर्वे कराकर आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए।

स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि बिजली कटौती के कारण लोग मजबूरी में छतों पर सोने को विवश हैं और ऐसी घटनाएं भविष्य में भी हो सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से विद्युत व्यवस्था में सुधार और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में LPG सिलेंडर पाइप में लगी आग से दर्दनाक हादसा: मासूम बच्चों समेत परिवार झुलसा, चार की हालत गंभीर

जांच में जुटा प्रशासन, नुकसान का होगा आकलन

घटना की जानकारी मिलने के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है ताकि पीड़ित परिवार को शासन की ओर से नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

रिपोर्ट – नीरज निगम 

“चौथी पर आएंगे तो गां### दिया जाएगा…” — दूल्हे की एक टिप्पणी से मचा बवाल, बाराबंकी में निकाह के कुछ घंटों बाद टूटा रिश्ता, बिना दुल्हन लौटी बारात

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9332
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई