Barabanki

Barabanki: किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म का मुकदमा, राष्ट्रीय अध्यक्ष की धमकी भी बेअसर; पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

SHARE:

Barabanki News: बड्डूपुर में महिला से कथित छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की कथित धमकी के बावजूद कार्रवाई जारी रही।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पुलिस पर दबाव बनाने के लिए कथित तौर पर थाने के घेराव की धमकी दी गई, लेकिन पुलिस ने किसी भी दबाव में आए बिना आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

वहीं दूसरी ओर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीडियो जारी पर पुलिस पर भूमाफियाओं के इशारे पर षड्यंत्र रचने का गंभीर आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

तहरीर में महिला ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दिनांक 7 अगस्त 2026 को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि ग्राम भिटहरा, पोस्ट जगसेण्डा निवासी ऐजाज हुसैन उर्फ बाबू पिछले कई महीनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था।

पीड़िता के मुताबिक, 3 अगस्त 2026 को वह अपने बच्चों को स्कूल से लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने कथित तौर पर कार से उसकी स्कूटी रोक ली और उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ करने लगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: "नहीं धड़क रहा गर्भस्थ शिशु का दिल" - सरकारी डॉक्टर ने झूठ बोल कर गर्भवती महिला को किया रेफर, प्राइवेट जांच में सब नॉर्मल निकला, पीड़ित ने सीएम योगी से की शिकायत

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया।

पीड़िता के अनुसार, लोक-लाज और सामाजिक भय के कारण उसने तत्काल शिकायत नहीं की। आरोप है कि इसके बाद आरोपी के हौसले और बढ़ गए और वह जहां भी महिला को देखता, कथित तौर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 7 अगस्त 2026 को कोतवाली बड्डूपुर में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

164 के बयान में पीड़िता ने एक माह पहले दुष्कर्म का आरोप लगाया

मामले में सबसे महत्वपूर्ण मोड़ न्यायालय में पीड़िता के धारा 164 के बयान के बाद आया।

थाना प्रभारी मनोज सोनकर ने बताया कि न्यायालय में दिए अपने 164 के बयान में पीड़िता ने आरोपी ऐजाज हुसैन द्वारा करीब एक माह पूर्व दुष्कर्म किए जाने की बात कही। इसके आधार पर पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा की बढ़ोत्तरी कर दी है।

मुखबिर की सूचना पर संगम चौराहे के पास दबोचा

मंगलवार को बड्डूपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मुकदमे में नामजद आरोपी को संगम चौराहे के आसपास देखा गया है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची, जहां पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: श्री राम चरित्र प्रकाशक समिति की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न, कार्ययोजना पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय अध्यक्ष की कथित धमकी भी नहीं आई आड़े

थाना प्रभारी मनोज सोनकर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद किसान यूनियन (सावित्री गुट) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह की ओर से पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया और थाने के घेराव की धमकी तक दी गई।

हालांकि, दबाव की परवाह किए बिना पुलिस ने मुकदमे में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रखी और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

पहले से आपराधिक मामले दर्ज होने का दावा

पुलिस रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें कथित तौर पर जुए के अड्डे संचालित करने से जुड़े मामले भी शामिल बताए जा रहे हैं।

यह भी जानकारी सामने आई है कि पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस पर भूमाफियाओं के दबाव में कार्रवाई का आरोप

वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अपने वीडियो में उन्होंने बताया कि 3 अगस्त 2026 को जिलाध्यक्ष एजाज हुसैन के नेतृत्व में बड्डूपुर क्षेत्र के संगम चौराहे पर एक पंचायत हुई थी जिसमें क्षेत्र के बड़े भूमाफियाओं शिव कुमार गुप्ता और आर पी सिंह समेत अन्य लोगो के खिलाफ ज्ञापन दिया गया था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: भव्य सम्मान समारोह में अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों को दी गई गरिमामय विदाई

उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के भूमाफियाओं के दबाव में षड्यंत्र के तहत पुलिस ने 7 अगस्त 2026 को एजाज हुसैन के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज किया उसमें गिरफ्तारी नहीं हो सकती थी, इसलिए पुलिस द्वारा बाद में 164 के बयान में दुष्कर्म का आरोप शामिल कर उन्हें जेल भेजा गया है।

अपने वीडियो में राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह ने बाराबंकी पुलिस के ख़िलाफ़ बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / ललित राजवंशी 

Barabanki: कथित भूमाफिया उस्मान सिद्दीकी का दुस्साहसिक कारनामा, सरकारी जमीन पर दीवार खड़ी कर सार्वजनिक रास्ते पर लगाया गेट; SDM से शिकायत के बाद भी कार्रवाई सिफ़र

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

21377
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई