Barabanki

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: रोटावेटर की चपेट में आने से धड़ से अलग हुआ युवक का सिर , पत्नी और दो मासूम बच्चों का छिना सहारा

SHARE:

बाराबंकी रोटावेटर हादसा

बाराबंकी के बड्डूपुर क्षेत्र के हसुवापारा गांव में ट्रैक्टर चलाते समय रोटावेटर की चपेट में आने से प्रेम प्रकाश उर्फ पिंटू गौतम (30) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 अक्टूबर 2026

बाराबंकी जिले के बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में खेती के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। ग्राम पंचायत हसुवापारा में ट्रैक्टर चलाते समय प्रेम प्रकाश उर्फ पिंटू गौतम रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत से पत्नी और दो छोटे बच्चों का सहारा छिन गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: चोट थी दुर्घटना की, बना दिया जानलेवा हमले का केस, फर्जी मेडिकल के आधार पर तीन को भेजा जेल; पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप

हसुवापारा में खेती के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत हसुवापारा निवासी प्रेम प्रकाश उर्फ पिंटू गौतम (30), पुत्र रामेश्वर गौतम, ट्रैक्टर चला रहे थे। इसी दौरान वह रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसे में सिर धड़ से अलग हो जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बाराबंकी रोटावेटर हादसा
फाइल फ़ोटो – प्रेम प्रकाश (मृतक)

पत्नी गीता देवी और दो मासूम बच्चों का छिना सहारा

प्रेम प्रकाश की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। परिवार में पत्नी गीता देवी, चार वर्षीय बेटी अविष्का और एक वर्षीय बेटा लवी हैं। युवक की अचानक मौत से पत्नी और दोनों छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: वनकोट गांव में दर्दनाक हादसा - घर के सामने खेल रहे 10 वर्षीय बालक पर चढ़ा ट्रैक्टर, इलाज के दौरान मौत; परिवार में कोहराम

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस परिवार की जिम्मेदारी प्रेम प्रकाश के कंधों पर थी, वहां अब उनके असमय चले जाने से गहरा दुख छाया हुआ है।

बाराबंकी रोटावेटर हादसा

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बड्डूपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

यह भी पढ़ें  Barabanki: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के प्रशिक्षण के दौरान परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सीडीपीओ ने झाड़ा पल्ला

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23252
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई