Barabanki

Barabanki: ऑटो में सफर के दौरान जेबकतरों का शिकार बना पशु व्यापारी, एक लाख रुपए उड़ाकर बाइक से फरार हुए बदमाश

SHARE:

Barabanki: ऑटो में सफर कर रहे सीतापुर के पशु व्यापारी की ब्लेड से जेब काटकर एक लाख रुपये चोरी।

आरोपी बाइक से फरार। बड्डूपुर थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 27 फरवरी 2026

Barabanki जिले में जेबकतरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। Sitapur जनपद के एक पशु व्यापारी से ऑटो में सफर के दौरान ब्लेड से जेब काटकर करीब एक लाख रुपए चोरी कर लिए गए। घटना के बाद आरोपी युवक बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

सुअर खरीदने जा रहा था व्यापारी

जानकारी के अनुसार, सीतापुर जनपद के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के कोड़री गांव निवासी रामेश्वर रावत सुअर पालन का कार्य करते हैं। शुक्रवार को वह घर से करीब एक लाख रुपए लेकर टांडा गांव सुअर खरीदने के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: गैंगरेप पीड़िता का दोबारा अपहरण कर ले गए आरोपी, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि वह बड्डूपुर के खिझना मोड़ से टिकैतगंज जाने के लिए ऑटो में बैठे। ऑटो में उनके बगल में दो युवक आकर बैठ गए।


ब्लेड से जेब काटकर की वारदात

ऑटो के चलते ही एक युवक ने ब्लेड से रामेश्वर रावत की जेब काट दी और उसमें रखी करीब एक लाख रुपए की नगदी निकाल ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक कुछ दूरी पर ऑटो से उतर गए और पीछे से आ रही बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: "नहीं धड़क रहा गर्भस्थ शिशु का दिल" - सरकारी डॉक्टर ने झूठ बोल कर गर्भवती महिला को किया रेफर, प्राइवेट जांच में सब नॉर्मल निकला, पीड़ित ने सीएम योगी से की शिकायत

कुछ देर बाद रामेश्वर को शक हुआ तो उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी रुकवाई। जांच करने पर उनकी जेब कटी हुई मिली और रुपये गायब थे।

बड्डूपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़ित ने तुरंत बड्डूपुर थाने में सूचना दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

सफर के दौरान सतर्क रहने की जरूरत

लगातार बढ़ रही जेबकतरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सफर के दौरान सतर्क रहने और बड़ी रकम ले जाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दुष्कर्म के बाद पेट्रोल डालकर 19 वर्षीय युवती को जिंदा जलाया, उपचार के दौरान मौत; अंतिम संस्कार के दौरान भीम आर्मी और पुलिस में तीखी नोक-झोंक

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1383
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई