Barabanki

Barabanki News: कस्टमर बनकर आई युवती ने उड़ाया सेल्समैन का मोबाइल फोन, CCTV में क़ैद हुई चोरनी की करतूत

SHARE:

Barabanki News:

नगर कोतवाली क्षेत्र में ग्राहक बनकर आई युवती ने दुकान से सेल्समैन का मोबाइल फोन चोरी किया। पूरी घटना CCTV में कैद, पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी युवती की तलाश में जुटी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ग्राहक बनकर दुकान में आई एक युवती ने चार्जिंग पर लगा सेल्समैन का मोबाइल फोन चोरी कर लिया और फरार हो गई। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब जांच का अहम आधार बन गया है।

 

सैंडल देखने के बहाने उड़ाया मोबाइल

इस संबंध ने सिटी पुलिस चौकी में दिए शिकायती पत्र में पीरबटावन निवासी फैज़ आलम ने बताया कि वह धर्मशाला के सामने स्थित शमा शूज़ कंपनी में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कांशीराम जयंती पर बाराबंकी में गरजे चंद्रशेखर आजाद, बोले – बीजेपी छोड़ किसी भी दल से गठबंधन को तैयार

पीड़ित के अनुसार, 23 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे एक महिला और एक युवती ग्राहक बनकर दुकान में आईं। फैज़ आलम महिला को सैंडल दिखाने लगे। इसी दौरान महिला के साथ आई युवती ने मौका पाकर चार्जिंग पर लगा उनका मोबाइल फोन, जिसने दो सिम लगे थे चोरी कर लिया।

चोरी के बाद दोनों में सैंडल खरीदा और उसका ऑनलाइन पेमेंट करके दुकान से बाहर निकल गई।

 

फोन बंद, CCTV में दिखी चोरी

कुछ समय बाद जब फैज़ आलम को मोबाइल की जरूरत पड़ी तो वहा गायब मिला। उन्होंने अपने नंबर पर कॉल किया, लेकिन दोनों ही सिम नंबर स्विच ऑफ मिले। इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फ़ुटेज चेक की, जिसमें युवती मोबाइल फोन चोरी करती साफ नज़र आ रही है।

CCTV के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ सीटी चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नायब तहसीलदार अंकिता पांडे की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक, होली और रमज़ान पर शांति बनाए रखने की अपील

इस घटना के बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद

संबंधित खबरें
Barabanki News: मायके में रह रही पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक की जलकर मौत, साले पर हत्या का आरोप

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: देवा नहर के पास सड़क हादसा, अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल; लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1841
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?