Barabanki

Barabanki: गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में मिली रक्तरंजित लाश; 12 मार्च को आने वाली थी बहन की बारात

SHARE:

Barabanki: कुर्सी थाना क्षेत्र के श्रीराम पुरवा गांव में 22 वर्षीय मिथुन रावत की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

युवक का शव गेहूं के खेत में मिला। घटनास्थल से शराब की बोतल और सिगरेट बरामद हुई है।

मृतक की बहन की 12 मार्च को शादी होने वाली थी, जिससे परिवार में मातम छा गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 मार्च 2026

जनपद के कुर्सी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब लखनऊ-बाराबंकी सीमा पर स्थित श्रीराम पुरवा गांव के पास एक 22 वर्षीय युवक का गला रेता हुआ शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। युवक शुक्रवार रात घर से निकला था और उसके बाद से लापता चल रहा था। शनिवार सुबह उसका शव गांव से करीब 300 मीटर दूर खेत में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीराम पुरवा गांव निवासी छविनाथ रावत का 22 वर्षीय पुत्र मिथुन रावत शुक्रवार 6 मार्च 2026 की रात करीब साढ़े नौ बजे घर से बाहर निकला था।

Barabanki: गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में मिली रक्तरंजित लाश; 12 मार्च को आने वाली थी बहन की बारात

काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। रात भर खोजबीन के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें  Lucknow: शराब पार्टी के दौरान युवक की नृशंस हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास, मुख्य आरोपी और उसका ममेरा भाई गिरफ्तार

 

शनिवार सुबह जब परिजन और ग्रामीण फिर से उसकी तलाश में निकले तो गांव से करीब 300 मीटर दूर एक गेहूं के खेत में युवक का शव पड़ा मिला, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए।

धारदार हथियार से गला रेतकर की गई हत्या

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई है। मृतक के सीने पर भी धारदार हथियार के गहरे घाव पाए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने बेहद निर्ममता से वारदात को अंजाम दिया।

Barabanki: गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में मिली रक्तरंजित लाश; 12 मार्च को आने वाली थी बहन की बारात

घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। युवक के शव की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनका करुण विलाप सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

घटनास्थल से शराब की बोतल और सिगरेट बरामद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर युवक के शव के पास एक शराब की बोतल, एक पानी की बोतल, सिगरेट की डिब्बी और एक टोपी पड़ी मिली है।

इन चीजों के मिलने से आशंका जताई जा रही है कि हत्यारा कोई पूर्व परिचित हो सकता है, जिसने पहले युवक को शराब पिलाई और उसके नशे में आने के बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शहर में दिन दहाड़े लूट की वारदात, CBSE बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से लौट रही टीचर अज्ञात महिलाओं का बनी शिकार

 

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी और कुर्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Barabanki: गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में मिली रक्तरंजित लाश; 12 मार्च को आने वाली थी बहन की बारात

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

 

 

 

संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात घटनास्थल के पास मृतक को गांव के ही एक व्यक्ति बाबा अघोरी के साथ देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इसके अलावा पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि मृतक के परिवार की गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश भी चल रही थी, इसलिए पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

12 मार्च को आनी थी बहन की बारात, खुशियां मातम में बदलीं

मृतक मिथुन रावत अपने माता-पिता की चार संतानों में इकलौता पुत्र था। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटी बहन की शादी इसी महीने तय थी और 12 मार्च को उसकी बारात आने वाली थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बने हर्षवर्धन सिंह, CDS 2025 में 363वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशियों का माहौल था, लेकिन युवक की निर्मम हत्या ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजन इस दर्दनाक घटना से गहरे सदमे में हैं।

Barabanki: गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में मिली रक्तरंजित लाश; 12 मार्च को आने वाली थी बहन की बारात

हत्या से गांव में दहशत, पुलिस ने जल्द खुलासे का किया दावा

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1542
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?