Barabanki

नई दिल्ली में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक, टीईटी अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली पर हुई चर्चा

SHARE:

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय कार्यालय में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, स्थानांतरण और सेवा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय से चर्चा की गई।

नई दिल्ली | 11 जून 2026

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय कार्यालय, जनकपुरी (नई दिल्ली) में शिक्षकों की विभिन्न राष्ट्रीय एवं प्रांतीय समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में देशभर से जुड़े संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान शिक्षकों के अधिकार, सम्मान, सेवा सुरक्षा और लंबित मांगों को लेकर संगठन की भावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।

बाराबंकी के प्रतिनिधि ने उठाए शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दे

बैठक में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद से जिला आईटी सेल एवं मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: गणतंत्र दिवस से पहले एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, नागरिकों एवं व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

उन्होंने शिक्षकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने की आवश्यकता पर बल दिया और संगठन के माध्यम से प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की मांग रखी।

कार्यरत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग

बैठक में सबसे प्रमुख रूप से कार्यरत शिक्षकों को टीईटी (Teacher Eligibility Test) की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने का विषय उठाया गया। पदाधिकारियों ने मांग की कि केंद्र सरकार इस संबंध में शीघ्र आवश्यक प्रस्ताव संसद में लाकर सकारात्मक निर्णय ले, ताकि लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को राहत मिल सके।

शिक्षक प्रतिनिधियों का कहना था कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए इस विषय पर संवेदनशील निर्णय लिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक: एजेंडे पर चर्चा, लंबित चयन वेतनमान पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

पुरानी पेंशन, पदोन्नति और वेतन विसंगतियों पर भी हुई चर्चा

बैठक में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, पदोन्नति, वेतन विसंगतियों के समाधान, स्थानांतरण नीति, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा अन्य शिक्षक हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

पदाधिकारियों ने कहा कि इन लंबित समस्याओं के समाधान के बिना शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना कठिन होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया संघर्ष जारी रखने का भरोसा

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन देशभर के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से रखा जा रहा है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रभावी पैरवी जारी रखेगा तथा समस्याओं के समाधान हेतु लगातार प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के मदरसा दारुल उलूम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, RTI एक्टिविस्ट की शिकायत पर शासन ने बैठाई जांच; एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

बैठक में राष्ट्रीय संगठन पदाधिकारी घनश्याम प्रसाद यादव, राजकुमार पटेल, मनोज कुमार, श्याम किशोर बाजपेई, अनुज त्यागी, संजय पांडे सहित अनेक राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – नौमान माजिद 

बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: उत्सर्ग एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैर फिसलने से ट्रेन से कटे दंपति, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?