Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बाराबंकी : एक साल में 03 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति’ बनाना प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य – उपेन्द्र रावत

 

मसौली-बाराबंकी।
नारी शक्ति को सम्मान और सामाजिक, राजनैतिक और राजकीय सेवाओ मे भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान “शक्ति वंदन” के तहत सोमवार को ब्लाक मसौली के सभागार मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनैतिक उत्थान के लिए लगातार काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है एक साल मे तीन करोड़ महिलाए लखपति बने जिसके लिए महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने के लिए आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओ को ग्रामीण क्षेत्रो के विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा हैं। सांसद ने कार्यक्रम मे मौजूद स्वय सहायता समूह की महिलाओ से कहा कि महिलाओं के समग्र विकास और सम्मान के लिए केन्द्र तथा प्रदेश की सरकारों ने जो काम विगत वर्षों में किया है, वह नारी शक्ति के लिए अतुलनीय है।श्री रावत ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है वर्ष 2047 तक हमारा देश विकसित राष्ट्र बने। जिसके लिए समाज के सभी वर्ग एव धर्म के लोगो को जागरूक होने की जरूरत है। सांसद श्री रावत ने कहा कि पुरुष प्रधान भारत मे महिलाओ की समानता की भागीदारी हो तभी विकसित राष्ट्र का सपना साकार हो सकता है। नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए आवास योजना, शौचालय, राशन कार्ड, उज्ज्वला एव सौभाग्य योजना मे महिलाओ को प्रमुखता से मुखिया बनाये जाने का काम किया जा रहा हैं। कार्यक्रम मे सीमा वर्मा, ममता वर्मा, आरती वर्मा, मोहिनी देवी, लज्जावती, सुषमा शुक्ला, आशा देवी, नीलम देवी को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।
खंड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने महिलाओ के उत्थान के लिए सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि एक महिला के जागरूक होने पर दो परिवारों मे खुशियाँ आती है। इस मौक़े पर भाजपा नेता राजकुमार सोनी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, सीडीपीओ सुलेखा यादव, अवर अभियंता लघु सिंचाई अरुण कुमार व्यास, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम, बी एम एम जितेंद्र कुमार पटेल सहित ग्राम प्रधान एव समूह की महिलाए मौजूद रही।
रिपोर्ट – नूर मोहम्मद
Barabanki Express
Author: Barabanki Express

Barabanki Express News 24×7 is the most credible hindi news portal of District Barabanki. pls follow to get updates what's happening around ur City and District

3110
आपकी राय

बाराबंकी 53 लोकसभा क्षेत्र से आप किस प्रत्याशी को अपने सांसद के तौर देखना पसंद करते हैं ?

और पढ़ें

error: Content is protected !!