Barabanki

Barabanki: गोमती नदी में नहाने उतरा सर्राफा व्यापारी गहरे पानी में डूबकर लापता, SDRF ने संभाला मोर्चा; चश्मा-चप्पल घाट पर मिले

SHARE:

Barabanki News: लोनीकटरा थाना क्षेत्र में गोमती नदी के धौरहरा घाट पर दर्दनाक हादसा।

नदी में नहाने गया सर्राफा व्यापारी गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया।

SDRF और गोताखोर नाव-स्टीमर से तलाश में जुटे हैं।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 29 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के जौरास गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी मौसी के घर आया लखनऊ का सर्राफा व्यापारी धौरहरा घाट पर गोमती नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। व्यापारी के नदी में लापता होने की सूचना मिलते ही घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

नदी का जलस्तर बढ़ा होने और तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में भी मुश्किलें सामने आ रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो स्टीमर और नावों की मदद से गोमती नदी में युवक की तलाश कर रही है।

मौसी के घर करीब 15 दिन पहले आया था व्यापारी 

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के गोसाईगंज कस्बे के मातनटोला निवासी सर्राफा व्यापारी लाल जी रस्तोगी (45 वर्ष) दो दिन पहले रक्षाबंधन के अवसर पर लोनी कटरा थाना क्षेत्र के जौरास गांव स्थित अपनी मौसी के घर आए थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, काफी मात्रा में चोरी का सामान-जेवरात व बाइक बरामद

बताया गया कि शुक्रवार को वह जौरास गांव से करीब दो किलोमीटर दूर धौरहरा घाट पर गोमती नदी में स्नान करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी में छलांग लगाते ही वो गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी की तेज़ धारा में लापता हो गए।

बच्चों ने युवक को डूबते देखा, मचाया शोर

घाट के किनारे मौजूद बच्चों ने जब इस घटना को देखा तो उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी। देखते ही देखते घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से युवक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन नदी के गहरे पानी और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, 14 हजार रुपये नकद समेत फ्रिज, कूलर और पूरी गृहस्थी जलकर राख

स्थानीय गोताखोरों ने संभाला मोर्चा, SDRF भी पहुंची

सूचना मिलते ही लोनीकटरा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम को भी बुलाया गया। टीम स्टीमर और नावों की मदद से गोमती नदी में युवक की तलाश कर रही है। नदी में बढ़ा हुआ जलस्तर और तेज बहाव रेस्क्यू टीम के सामने बड़ी चुनौती बना हुआ है।

काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो खोजने निकले परिजन

बताया जा रहा है कि काफी देर तक सर्राफा व्यापारी लाल जी रस्तोगी घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश में निकले।

इसी दौरान उन्हें गोमती नदी में युवक के डूबने की जानकारी मिली। परिजन जब घाट पर पहुंचे तो किनारे पर युवक का चश्मा और चप्पल पड़े मिले।

तेज बहाव के बीच युवक की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस, प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और SDRF की टीम गोमती नदी में लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक नदी के तेज बहाव और जलस्तर बढ़े होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण है। टीम लगातार अलग-अलग स्थानों पर युवक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सरस्वती शिशु मंदिर में 4 वर्षीय छात्रा का कथित यौन उत्पीड़न, शिकायत करने पहुंचे परिजनों से गाली-गलौज व मारपीट; वीडियो सामने आने से मचा हडकंप

लोनीकटरा थानाध्यक्ष अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है। रेस्क्यू अभियान जारी है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22686
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई