Barabanki

Barabanki: खतौनी लेकर लेखपाल के पास पहुंचे युवक से मारपीट, बचाने आई पत्नी की भी पिटाई; केस दर्ज

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में खतौनी लेकर लेखपाल के पास पहुंचे युवक से जमीन के हिस्से को लेकर मारपीट का आरोप है। पत्नी से भी मारपीट, FIR दर्ज।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 27 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में जमीन के हिस्से को लेकर विवाद के दौरान युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन से संबंधित खतौनी लेकर लेखपाल के पास पहुंचे सहदेव उपाध्याय के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट की गई। पति को बचाने पहुंची पत्नी रंजना के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।

मारपीट में सहदेव के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनकी पत्नी ने भी शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोट लगने की बात कही है। मामले में पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: किराना गोदाम में लगी भीषण आग, हज़ारों रुपए कीमत का सामान जलकर राख; बड़ा हादसा टला

चकबंदी के बीच खतौनी लेकर लेखपाल के पास पहुंचे थे सहदेव

जानकारी के अनुसार, असंद्रा थाना क्षेत्र के दयाराम का पुरवा निवासी सहदेव उपाध्याय की ससुराल शरीफाबाद गांव में है। गांव में वर्तमान में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है।

बताया गया कि लेखपाल गांव में जैस तिवारी के बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने सहदेव को जमीन से संबंधित खतौनी अथवा अन्य जरूरी कागजात लेकर आने को कहा था, ताकि जमीन में हिस्से से संबंधित जानकारी देखी जा सके। इसके बाद सहदेव जमीन की खतौनी लेकर लेखपाल के पास पहुंचे।

कागजात देने के बाद शुरू हुआ विवाद, मारपीट का आरोप

सहदेव की पत्नी रंजना के मुताबिक, सहदेव ने लेखपाल को जमीन से संबंधित कागजात दिए। इसी दौरान विपक्षी राजनारायण तिवारी और उनकी पत्नी ने जमीन के हिस्से-बंटवारे को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि सहदेव ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी गई। मारपीट में उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गए। घटना के दौरान रंजना अपने पति को बचाने के लिए पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: होली पर डीजे बजाने को लेकर दलित परिवार की बर्बर पिटाई, महिला की सार्वजनिक बेइज्जती का आरोप; एसपी से न्याय की गुहार

घायल सहदेव को एंबुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया

घटना के बाद परिजनों ने घायल सहदेव को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। वहीं उनकी पत्नी ने भी मारपीट में चोट लगने की शिकायत की है।

पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

घटना के संबंध में सहदेव की पत्नी रंजना ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायल सहदेव का मेडिकल परीक्षण कराया है।

सुबेहा थाना प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित युवक की पत्नी से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: छुट्टा मवेशी से टकराने के बाद नाले में गिरा बाइक सवार युवक; गंभीर हालत में भेजा गया अस्पताल, लगातार हादसों के बाद भी नहीं जाग रहा प्रशासन?

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमीन के हिस्से को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई मारपीट में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

0

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22652
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?