Barabanki

Barabanki: ‘सांप’ की तरह एग्जॉस्ट होल से शराब ठेके में घुसा चोर! 45 हजार उड़ाकर उसी रास्ते से हुआ फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

SHARE:

Barabanki News: कुर्सी थाना क्षेत्र में एग्जॉस्ट के होल से देसी शराब की दुकान में घुसा शातिर चोर।

45 हजार रुपये चोरी कर उसी रास्ते से हुआ फरार। CCTV में कैद हुई करतूत।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे—चोर था या सांप! चोर ने दुकान में घुसने के लिए न दरवाजा तोड़ा और न ताला काटा। उसने दुकान में एग्जॉस्ट के लिए छोड़े गए एक छोटे से होल को ही अपना ‘एंट्री गेट’ बना लिया। अंदर पहुंचा, आराम से 45 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया और फिर उसी रास्ते से बाहर निकल गया।

चोर की यह पूरी करतूत दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।

सुबह-सुबह एग्जॉस्ट के छेद से दुकान में घुसा चोर

मामला कुर्सी थाना क्षेत्र के अमरुन चौराहे का है। यहां लखनऊ निवासी राम प्रताप की देसी शराब की दुकान संचालित है। दुकान पर सुरेंद्र प्रताप सिंह सेल्समैन के तौर पर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: ₹22 लाख से अधिक के गिरवी ज़ेवर हड़पने का आरोप, बिना लाइसेंस ब्याज पर पैसा देने का भी दावा; CJM के आदेश पर ज्वैलर्स समेत 3 पर परिवाद दर्ज

बताया गया कि सुरेंद्र प्रतिदिन की तरह रात में दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक चोर दुकान में दाखिल हुआ।

लेकिन चोर ने दुकान का मुख्य दरवाजा खोलने या ताला तोड़ने की जहमत नहीं उठाई। उसने दुकान में एग्जॉस्ट लगाने के लिए छोड़े गए होल को निशाना बनाया और उसी के रास्ते अंदर घुस गया।

लाकर में रखे 45 हजार रुपये किए पार

दुकान के अंदर दाखिल होने के बाद चोर ने वहां रखे लाकर को खोला और उसमें रखे करीब 45 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। नकदी हाथ लगते ही चोर ने दोबारा उसी होल का रास्ता पकड़ा और दुकान से बाहर निकल गया।

यानी जिस रास्ते से चोरी की ‘एंट्री’ हुई, उसी रास्ते से ‘एग्जिट’ भी हो गया।

सुबह दुकान खुली तो उड़ गए सेल्समैन के होश

सुबह करीब 10 बजे सुरेंद्र प्रताप सिंह दुकान खोलकर अंदर पहुंचे। दुकान के अंदर पहुंचते ही लाकर खुला देखकर उनके होश उड़ गए। लाकर की जांच करने पर उसमें रखी करीब 45 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।

यह भी पढ़ें  Barabanki Crime: कोतवाली से चंद कदम दूर क्लीनिक में युवती से दुष्कर्म की वारदात, वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप

इसके बाद सेल्समैन ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज देखते ही पूरी कहानी सामने आ गई।

CCTV में एक युवक सुबह करीब 6 बजे दुकान के अंदर पहुंचता और नकदी चोरी करता दिखाई दिया। फुटेज में चोर के दुकान में घुसने और चोरी करने की गतिविधियां भी कैद हुई हैं।

CCTV फुटेज लेकर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का निरीक्षण किया और आसपास की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज भी अपने कब्जे में ली है। अब इसी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और तलाश किए जाने की बात कही जा रही है।

सेल्समैन ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बोली—मामले की जानकारी कर कार्रवाई करेंगे

इस संबंध में कुर्सी थानाध्यक्ष सुदर्शन सिंह ने बताया कि उन्हें फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में पता किया जाएगा और यदि चोरी की घटना हुई है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: शिवपाल सिंह यादव का भाजपा पर तीखा हमला, बोले— "पहले इंजन टकराते थे, अब डिब्बे टकरा रहे हैं"

फिलहाल CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस के सामने चुनौती चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की है।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23228
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई