Barabanki

Barabanki: “सब इंस्पेक्टर” गर्लफ्रेंड का था Birthday, लेकिन जेब थी खाली… प्रेमी ने मार्ट से चोरी कर डाले कपड़े, जाने ‘एक टैग’ ने कैसे बिगाड़ दिया सारा खेल!

SHARE:

Barabanki News: नई-नई सब इंस्पेक्टर बनी गर्लफ्रेंड को जन्मदिन का गिफ्ट देने के लिए युवक बना चोर।

विशाल मेगा मार्ट से चुराए कपड़े, पहनकर निकलते समय एंटी-थफ्ट टैग ने खोल दिया राज।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 अगस्त 2026

बाराबंकी में प्रेम, गिफ्ट और चोरी का ऐसा अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस के सामने भी लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके। नई-नई सब इंस्पेक्टर बनी गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर उसे गिफ्ट देने के लिए पैसे कम पड़े तो प्रेमी ने ऐसा रास्ता चुना, जो उसे सीधे पुलिस के सामने ले आया। प्रेमिका के लिए कपड़े चुराने पहुंचे युवक ने एक साथ कई कपड़े पहन लिए, लेकिन एक छोटी सी गलती ने उसकी पूरी ‘गिफ्ट प्लानिंग’ की पोल खोल दी।

मामला बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र के पैसार इलाके में स्थित विशाल मेगा मार्ट का है।

गर्लफ्रेंड के Birthday Gift के लिए बना ‘चोर’

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम एक युवक पुराने लोवर और शर्ट में विशाल मेगा मार्ट पहुंचा। उसने पहले इधर-उधर घूमकर कपड़ों की खरीदारी का माहौल बनाया और फिर करीब चार लेडीज टी-शर्ट, दो बरमूडा और एक जींस लेकर चेंजिंग रूम में पहुंच गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki:  युवती को निर्वस्त्र कर छेड़खानी, भाई पर बांके से हमला, आरोपियों ने घर पर किया पथराव, थाने पर नहीं हुई सुनवाई, अब एसपी से न्याय की गुहार...Video

युवक ने कथित तौर पर नए कपड़ों पर लगे एंटी-थफ्ट टैग हटाने शुरू किए। इसके बाद उसने अपना पुराना लोवर उतारकर दोनों बरमूडा एक के ऊपर एक पहन लिए और ऊपर से जींस भी चढ़ा ली। इसी तरह चार टी-शर्ट पहनकर सबसे ऊपर अपनी पुरानी शर्ट पहन ली।

यानी युवक ने बाहर निकलने से पहले ही खुद को चलता-फिरता ‘कपड़ों का पैकेट’ बना लिया।

एक टैग ने बिगाड़ दिया पूरा खेल

युवक को शायद लगा कि उसकी प्लानिंग एकदम परफेक्ट है। लेकिन एक कपड़े पर लगा एंटी-थफ्ट टैग हटाना वह भूल गया।

जैसे ही वह मार्ट से बाहर निकलने लगा, अचानक अलार्म बज उठा। सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे रोककर तलाशी ली तो युवक के कपड़ों की कई परतें देखकर वे भी हैरान रह गए।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के सामने युवक ने कथित तौर पर अपनी चोरी की वजह बताई तो मामला और भी दिलचस्प हो गया।

‘गर्लफ्रेंड नई-नई SI बनी है, Birthday पर Gift देना था’

पुलिस के सामने युवक ने कथित तौर पर बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड की हाल ही में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुई है और वह ट्रेनिंग कर रही है। ट्रेनिंग के दौरान उसे दौड़ समेत कई शारीरिक गतिविधियां करनी पड़ती हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में उद्योगपति से 5 लाख महीना ‘गुंडा टैक्स’ की मांग: किसान यूनियन जिलाध्यक्ष समेत 9 पर FIR, फैक्ट्री बंद कराने की दी धमकी

युवक ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन था और वह उसे गिफ्ट देना चाहता था, लेकिन उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। इसी वजह से उसने मार्ट से टी-शर्ट और बरमूडा चोरी करने की योजना बनाई।

उसके मुताबिक वह ये कपड़े अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करना चाहता था, ताकि वह ट्रेनिंग के दौरान इन्हें पहनकर दौड़ लगा सके।

युवक की यह कहानी सुनकर मौके पर मौजूद मार्ट के कर्मचारियों और अन्य लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई।

सामान वापस मिला तो मार्ट प्रबंधन ने नहीं की कानूनी कार्रवाई

घटना के बाद विशाल मेगा मार्ट के प्रबंधन ने युवक से अपना सामान वापस ले लिया। बताया जा रहा है कि प्रबंधन ने उसके खिलाफ तत्काल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और उसे समझाते हुए जाने दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला; लखनऊ रेफर

हालांकि, गर्लफ्रेंड को Birthday Gift देने की कोशिश में प्रेमी का यह ‘शॉर्टकट’ उल्टा उसी के लिए मुसीबत बन गया। एक छोटी सी एंटी-थफ्ट टैग की गलती ने उसकी पूरी योजना पर पानी फेर दिया।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22985
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?