Barabanki

Barabanki News: जंगल में मवेशी चराने गए बुजुर्ग का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

SHARE:

Barabanki News: हैदरगढ़ के बेहटा गांव में मवेशी चराने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग नारायण दुबे का जंगल में अर्द्धनग्न शव मिला।

सिर पर चोट के निशान और कुल्हाड़ी मिलने से हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 26 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब मवेशी चराने गए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जबकि शव के पास एक कुल्हाड़ी और खून के निशान मिलने की चर्चा से हत्या की आशंका और गहरा गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मवेशी चराने गए थे, देर शाम जंगल में मिला शव

मृतक की पहचान नारायण दुबे (65 वर्ष) पुत्र निवासी बेहटा गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नारायण दुबे रविवार दोपहर करीब 1 बजे अपने मवेशियों को चराने के लिए बेहटा गांव के दुर्गा का पुरवा स्थित जंगल गए थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: फर्जी ऑनलाइन गेमिंग सेंटर का खुलासा, 08 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार; भारी तादाद में मोबाइल-लैपटॉप समेत फर्जी दस्तावेज बरामद

जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग उनकी तलाश में निकले। इसी दौरान उनके पोते ने जंगल के भीतर उनका शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा। यह खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।

फाइल फ़ोटो – नारायण दूबे (मृतक)

सिर पर चोट के निशान, कुल्हाड़ी मिलने से हत्या की आशंका

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। वहीं शव के पास एक कुल्हाड़ी और खून के निशान भी दिखाई दिए। इन परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई है।

हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: चूल्हे की चिंगारी से छप्परनुमा मकान में लगी भीषण आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला, लखनऊ रेफर

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही हैदरगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस बोली- जांच के बाद होगा खुलासा

प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि जंगल में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में दहशत, जल्द खुलासे की मांग

घटना के बाद पूरे बेहटा गांव और आसपास के इलाकों में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय में सुबह साढ़े आठ बजे तक नहीं पहुंचे शिक्षक: रसोईया ने खोला स्कूल, बच्चों ने किया इंतजार; ग्रामीणों ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19376
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?