Barabanki

Barabanki News: ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, गंभीर घायल चालक ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम; हादसे की जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

Barabanki News: हैदरगढ़ में ट्रक से पीछे टकराई डीसीएम के चालक की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल डीसीएम चालक की रविवार को लखनऊ ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक वाहन में ही गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सार्वजनिक इंटर कॉलेज के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, लखनऊ जिले के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के मलिहाबाद निवासी अंकुश (30) पुत्र राम गोपाल शनिवार देर रात डीसीएम लेकर लखनऊ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह हैदरगढ़ कस्बे में स्थित सार्वजनिक इंटर कॉलेज के निकट पहुंचे, उनकी डीसीएम आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: आंगनवाड़ी–आशा की दबंगई, महीनों से नहीं बांटा बच्चों का राशन, पूछने पर ग्रामीण को पीटा, एसडीएम ने जांच का दिया आश्वासन

टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर, इलाज के दौरान मौत

हादसे की सूचना मिलते ही हैदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैदरगढ़ भेजा।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया, जहां रविवार को इलाज के दौरान अंकुश ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: राज्य कर विभाग द्वारा "व्यापारी संवाद कार्यक्रम" का आयोजन, GST 2.0 और पंजीयन लाभों पर हुआ संवाद

पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया चालक की लापरवाही आई सामने

कोतवाली हैदरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में डीसीएम चालक की लापरवाही सामने आ रही है। चालक ने पीछे से आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

युवा चालक अंकुश की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया। रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: हैदरगढ़ के योगेश्वर धाम में ‘कृषि वन’ की स्थापना, वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 25 पौधे लगाए गए

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

Barabanki: नौकरी के सपनों पर बाराबंकी पुलिस की ‘रहस्यमयी FIR’ का ग्रहण! कैरेक्टर सर्टिफिकेट में युवक को बना दिया विचाराधीन आरोपी, पुलिस की बड़ी चूक या बड़ा खेल?

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22836
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई