Barabanki

Barabanki News: किन्नर के घर लाखों की चोरी का खुलासा, शिष्य ही निकला चोर! पुलिस ने 6.25 लाख नकद और भारी तादाद में सोने-चांदी के आभूषण किए बरामद

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के रामनगर में किन्नर के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। शिष्या ही निकली चोर।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 6.25 लाख रुपये नकद और सोना-चांदी के लाखों के आभूषण बरामद किए।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 17 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रामनगर थाना क्षेत्र में किन्नर के घर हुई लाखों रुपये की चोरी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पीड़िता की शिष्या ने ही अंजाम दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 लाख 25 हजार 300 रुपये नकद के साथ भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले छह महीने से किन्नर के घर रह रही थी और घर की पूरी गतिविधियों से परिचित थी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने लाखों रुपये की चोरी कर फरार होने की योजना बनाई।

छह महीने से रह रही शिष्या ने ही तोड़ा भरोसा

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के महादेवा से लैन रोड स्थित ललिता किन्नर के घर में उनकी शिष्या विवेक सिंह उर्फ गोलू उर्फ बिच्छी (निवासी सोहरामऊ, उन्नाव) पिछले लगभग छह माह से रह रही थी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बाइक सवार लुटेरों का आतंक: चलती बाइक से महिला की झुमकी झपटकर हुए फरार, इलाक़े में दहशत 

आरोप है कि 8 जुलाई 2026 को ललिता किन्नर अपनी गुरु कमलेश के साथ कड़ाका बाजार सामान खरीदने गई थीं। उस समय गोलू घर पर ही मौजूद थी।

जब रात करीब साढ़े आठ बजे ललिता वापस लौटीं तो शिष्या घर से गायब थी। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी नकदी तथा जेवरात गायब थे।

पांच लाख नकद और डेढ़ किलो चांदी लेकर हुई फरार

ललिता किन्नर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अलमारी से करीब 5 लाख रुपये नकद, लगभग डेढ़ किलो चांदी तथा करीब पांच तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए थे।

घटना के बाद उन्होंने आरोपी शिष्या को फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद तत्काल रामनगर पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और चोरी के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में शादी समारोह में नशे में धुत दबंगों का तांडव: युवती की शादी में लाठी-डंडों से बरपाया कहर, कई घायल; केस दर्ज 

पुलिस ने डिजिटल सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।

लगातार प्रयासों के बाद शुक्रवार को रामनगर पुलिस ने आरोपी विवेक सिंह उर्फ गोलू उर्फ बिच्छी को थाना क्षेत्र के पुराने हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से लाखों की नकदी और जेवरात बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। बरामदगी में शामिल हैं—

  • 6,25,300 रुपये नकद
  • 9 सोने की अंगूठियां/छल्ले
  • 1 सोने की चेन
  • 2 जोड़ी सोने की बालियां
  • 5 सोने की नाक की कील
  • 5 सोने के लॉकेट
  • 2 गोल सोने के सिक्के
  • 2 आयताकार सोने के सिक्के
  • 5 जोड़ी सोने के कान के टप्स
  • 9 सफेद धातु के सिक्के
  • 2 चांदी के बिस्किट
  • 55 चांदी की पायल
  • 1 चांदी की चेन
  • 3 चांदी की अंगूठियां
  • 1 जोड़ी चांदी के कुंडल
  • 18 चांदी की बिछिया
  • 1 जोड़ी चांदी के हाथफूल

बरामद आभूषणों की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

भरोसे का फायदा उठाकर रची थी चोरी की साजिश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से ललिता किन्नर के घर रह रही थी और उसे यह जानकारी थी कि अलमारी में बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती आभूषण रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, इलाज के दौरान मौत; पति समेत चार पर केस दर्ज

इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गई।

पुलिस कर रही आगे की पूछताछ

रामनगर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि चोरी की वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। साथ ही बरामद आभूषणों का मिलान पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण से कराया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और यदि किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

18158
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई