Barabanki

बाराबंकी में तेज़ रफ्तार का कहर: बाइक सवार दंपति और 8 वर्षीय मासूम को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई स्विफ्ट डिज़ायर, तीनों की हालत गंभीर; ज़िला अस्पताल रेफर

SHARE:

बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में चंदनापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी।

दंपति और 8 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 08 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामनगर थाना क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंदनापुर मोड़ के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनका 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अनियंत्रित कार भी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में कई गुना मुनाफे का लालच देकर सपा नेता से 70.28 लाख की ठगी, ट्रेडिंग ऐप पर दिखाया करोड़ों का सपना; रकम मांगते ही खुला खेल

पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवा बसंतपुर निवासी शिवकुमार दीक्षित (45 वर्ष) पुत्र राम गिरधर अपनी पत्नी देवी (40 वर्ष) और 8 वर्षीय पुत्र शिवांश के साथ मोटरसाइकिल से बाराबंकी लौट रहे थे।

जैसे ही उनका परिवार रामनगर थाना क्षेत्र के चंदनापुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (UP 32 QB 4441) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर दूर तक घिसट गई और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार भी पेड़ से टकराई, चालक हिरासत में

हादसे के बाद कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार चालक को भी मामूली चोटें आईं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल: डॉक्टरों और स्टाफ को सिखाए गए आग से बचाव के तरीके 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त कार और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवकुमार, उनकी पत्नी देवी और पुत्र शिवांश की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

रामनगर थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार चालक से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 17 वर्षीय किशोरी लापता: अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी 

बाराबंकी में विवाहिता से छेड़छाड़ और ब्लैकमेल का आरोप: बात न करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

15453
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई