Barabanki

बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: मायके से लौट रही महिला की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन अन्य घायल

SHARE:

बाराबंकी के बदोसराय क्षेत्र में करोरा चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में मायके से लौट रही 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 02 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मायके से घर लौट रही 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। करोरा चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

करोरा चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

जानकारी के अनुसार, धुसेड़िया गांव निवासी 60 वर्षीय रमपता पत्नी स्वर्गीय रामदास गुरुवार शाम अपने भतीजे के साथ बाइक से अपने मायके जंगरा बसावनपुर (कोतवाली सफदरगंज) से घर लौट रही थीं। शाम करीब 6 बजे जब उनकी बाइक बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के करोरा मुख्य चौराहे के पास पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मनरेगा से खुदे तालाब पर अवैध कब्जा, पाटकर खत्म किया जा रहा अस्तित्व; ग्राम प्रधान ने SDM से की शिकायत

टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत

हादसे में रमपता के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस के पायलट अजय शुक्ला और ईएमटी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और घायल महिला को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रमपता को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष जोर

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल

इस सड़क दुर्घटना में दूसरी बाइक चला रहे तेतारपुर निवासी अखिलेश वर्मा तथा पीछे बैठे करौरा निवासी रामू वर्मा भी घायल हो गए। वहीं मृतका के साथ बाइक चला रहा उनका भतीजा भी हादसे में चोटिल हुआ है।

तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

दो बेटों के सिर से उठा मां का साया

मृतका रमपता के पति रामदास का पहले ही निधन हो चुका था। उनके परिवार में दो विवाहित बेटे अमर सिंह और सुधीर हैं। मां की अचानक सड़क हादसे में मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बदोसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में खनन माफियाओं के मददगार बने तहसीलदार नवाबगंज: कार्रवाई के बारे में पूछने पर भड़के, बोले—“फांसी नहीं चढ़ा देंगे”

कोतवाली बदोसराय के प्रभारी निरीक्षक राम अवतार सरोज ने बताया कि सड़क दुर्घटना के मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी में बैंक मित्र पर ₹35 हजार हड़पने का आरोप: KCC ऋण जमा कराने के नाम पर किसान से ठगी, पैसे मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

14148
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई