Barabanki

बाराबंकी में हाईवे पर दौड़ती एंबुलेंस बनी आग का गोला: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग; चालक की सूझबूझ से मरीज समेत सभी सुरक्षित

SHARE:

बाराबंकी के बड़ेल स्थित लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर चलती एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।

चालक की सूझबूझ से मरीज और परिजनों की जान बच गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 22 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ेल के पास एक चलती एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन में फैल गई और एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगी। राहत की बात यह रही कि चालक की तत्परता और सूझबूझ से मरीज समेत सभी सवार लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पीजीआई से मरीज लेकर बहराइच जा रही थी एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार रायबरेली निवासी एंबुलेंस चालक सुरेश कुमार पुत्र हनुमान प्रसाद लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल से मरीज और उसके परिजनों को लेकर बहराइच जा रहे थे। सोमवार शाम करीब 6 बजे जब एंबुलेंस बड़ेल के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पहुंची, तभी वाहन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने चलाया अभियान, 2 लाख राजस्व वसूली, 20 बड़े बकाएदारों के काटे कनेक्शन

देखते ही देखते एंबुलेंस के इंजन हिस्से से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों में भी हड़कंप मच गया।

चालक की सूझबूझ से बची कई जिंदगियां

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक सुरेश कुमार ने तत्काल एंबुलेंस सड़क किनारे रोक दी और मरीज व उसके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचना दी।

एंबुलेंस में बहराइच जनपद के रामनगर क्षेत्र निवासी रंजीत पुत्र नानू, उनके पुत्र मनोज, पत्नी और पुत्री सवार थे। सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

इलाज कराकर लौट रहा था परिवार

मरीज के पुत्र मनोज ने बताया कि उनके पिता रंजीत का लखनऊ पीजीआई में पेट की पथरी का इलाज चल रहा था। उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी थी और पूरा परिवार एंबुलेंस से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक आग लगने से परिवार दहशत में आ गया, लेकिन चालक की तत्परता के कारण सभी की जान बच गई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध पर दूसरे दिन भी बवाल: कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के घर के बाहर महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

हाईवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी रामयतन यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं बड़ेल चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह और आवास विकास चौकी प्रभारी अभिषेक राय भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

एंबुलेंस में लगी आग के कारण लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर करीब दो से ढाई घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। पुलिस और यातायात कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया।

पूरी तरह जलकर खाक हुई एंबुलेंस

आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी एंबुलेंस जलकर राख हो गई। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बाद में प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से मरीज और उसके परिजनों को दूसरे वाहन के जरिए सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: खेलते-खेलते गायब हुई 13 साल की किशोरी, अपहरण की आशंका; बदमाश वीडियो कॉल कर दे रहे धमकी

पुलिस प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण मान रही है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान अली 

बाराबंकी में मंत्री सतीश शर्मा के बिगड़े बोल: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर विवादित टिप्पणी, राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक मचा बवाल

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

11925
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई