Barabanki

बाराबंकी में शंग्रीला फैमिली ढाबे की पार्किंग से 1 करोड़ से अधिक की चोरी, कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने उड़ाया गहनों व नगदी से भरा बैग

SHARE:

बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित शंग्रीला फैमिली ढाबा की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने एक करोड़ रुपये से अधिक के गहने और 30 हजार रुपये नकद से भरा बैग चोरी कर लिया।

घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हाईवे किनारे स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 17 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शंग्रीला फैमिली ढाबा की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि हाईवे किनारे स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे पीड़ित

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बाराबंकी जिले के बदोसराय निवासी इकराम खान वर्तमान में लखनऊ में रहते हैं। मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ बहराइच में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से वापस लौटते समय रात करीब 9 बजे उन्होंने हाईवे किनारे स्थित शंग्रीला फैमिली ढाबा पर भोजन करने के लिए वाहन रोका।

यह भी पढ़ें  MRP के नाम पर ग्राहकों से ‘लूट’ के खिलाफ आंदोलन तेज: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने वित्त मंत्री को सौंपा ज्ञापन

इकराम खान ने अपनी अर्टिगा कार संख्या UP32 PR 0703 ढाबे के सामने बनी पार्किंग में खड़ी की और परिवार के साथ भोजन करने के लिए अंदर चले गए।

लौटे तो टूटा मिला कार का शीशा, गायब था करोड़ों के गहनों वाला बैग

भोजन करने के बाद जब परिवार वापस पार्किंग में पहुंचा तो कार की बाईं ओर की खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला। कार के अंदर रखा बैग भी गायब था। पीड़ित के अनुसार बैग में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण तथा लगभग 30 हजार रुपये नकद रखे हुए थे।

घटना का पता चलते ही परिवार के होश उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भीड़भाड़ वाली पार्किंग में हुई वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि शंग्रीला ढाबा की पार्किंग हमेशा काफी व्यस्त रहती है। पार्किंग के बाहर कई गुमटियां मौजूद हैं और सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद कार का शीशा तोड़कर करोड़ों रुपये के गहनों की चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें  Galgotias University ने कराई मोदी की इंटरनेशनल बेइज्जती, चीनी कंपनी के रोबोडॉग को बताया अपना इनोवेशन;  AI समिट से खदेड़ा गया बाहर

घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इतनी भीड़भाड़ वाली जगह पर चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दे दिया।

महिलाओं के साथ होने से चोरों को हुआ शक – पीड़ित

पीड़ित इकराम खान ने बताया कि लखनऊ स्थित उनके घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। इसी कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से वह अपने साथ सभी कीमती जेवरात लेकर यात्रा पर निकले थे।

उन्होंने आशंका जताई कि गाड़ी में महिलाओं के बैठे होने और उनके पास सामान होने के कारण संभवतः चोरों को यह अंदाजा हो गया होगा कि वाहन में कीमती वस्तुएं रखी हैं। इसी वजह से बदमाशों ने कार को निशाना बनाया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही ढाबा कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शिक्षा, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का संगम बना EXPRESSION 2025, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

हाईवे किनारे रुकने वाले यात्रियों में बढ़ी चिंता

हाईवे किनारे स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में यात्री अपने वाहनों को पार्क कर भोजन करने के लिए रुकते हैं। ऐसे में शंग्रीला ढाबा की पार्किंग में हुई इस करोड़ों रुपये की चोरी ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी में खनन माफियाओं के मददगार बने तहसीलदार नवाबगंज: कार्रवाई के बारे में पूछने पर भड़के, बोले—“फांसी नहीं चढ़ा देंगे”

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22920
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?