Barabanki

बाराबंकी में दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता से मारपीट: गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाने प्रयास, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

SHARE:

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र की एक गर्भवती विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर दहेज में मोटरसाइकिल व सोने की चेन की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 16 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अप्रैल 2025 में हुई थी शादी

पीड़िता के अनुसार उसका विवाह 16 अप्रैल 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार जनपद लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र स्थित रहीमाबाद निवासी आकाश के साथ संपन्न हुआ था। विवाह के समय उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देकर पुत्री को विदा किया था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बड़ेल नहर पटरी पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की हालत नाज़ुक; दूसरा बाइक चालक फरार

विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि मोटरसाइकिल और सोने की चेन लाने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जाता था।

आर्थिक स्थिति बताने के बावजूद नहीं रुकी प्रताड़ना

पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों को परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में बताया। उसने यह भी कहा कि उसके परिजन उनकी अतिरिक्त मांगों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं।

इसके बावजूद दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा और कई बार अपमानित भी किया गया।

मारपीट और गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचाने का आरोप

विवाहिता ने आरोप लगाया कि 26 मई 2026 को दहेज की मांग को लेकर उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर वापस लौट गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मिथुन रावत हत्याकांड के आरोपितों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गिराए गए मकान

इसके बाद 30 मई 2026 को पति, सास और ससुर ने एक राय होकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया।

विवाहिता ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है और मारपीट के दौरान उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाने का भी प्रयास किया गया। इसके अलावा उसके जेवरात भी उतरवा लिए गए।

जान बचाकर मायके पहुंची पीड़िता

पीड़िता का कहना है कि मारपीट के बाद वह घायल अवस्था में अपने पिता के साथ किसी तरह वहां से निकलकर मायके पहुंची। उसने पहले स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुबेहा पुलिस ने पति, सास और ससुर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें  UP News: बस्ती में जन्मा एलियन जैसा दिखने वाला विचित्र बच्चा, देखकर दहशत में आए डॉक्टर - विज्ञान के लिए चुनौती बना नवजात

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है। मामले में दर्ज आरोपों की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पीड़िता ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी में खनन माफियाओं के मददगार बने तहसीलदार नवाबगंज: कार्रवाई के बारे में पूछने पर भड़के, बोले—“फांसी नहीं चढ़ा देंगे”

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

10907
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?