Barabanki

बाराबंकी में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन: सरकारी बंजर भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, मकान और टीन शेड ध्वस्त; मचा हड़कंप

SHARE:

बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र स्थित अमरसंडा गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी बंजर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया।

एसडीएम कार्तिकेय सिंह के निर्देश पर जेसीबी से मकान और टीन शेड ध्वस्त कर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 02 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को फतेहपुर तहसील क्षेत्र के अमरसंडा गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी बंजर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध रूप से निर्मित मकान, दीवार और टीन शेड को गिरा दिया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लखनऊ-अयोध्या हाईवे किनारे बेशकीमती जमीन पर रातों रात बाउंड्री बनाकर कब्जे का प्रयास, विरोध पर दबंगों ने दी गोली मारने की धमकीं

कई नोटिसों के बावजूद नहीं हटाया गया कब्जा

उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह ने बताया कि अमरसंडा निवासी मुजीब पुत्र बाबू द्वारा ग्राम बिन्दल की गाटा संख्या 1147 ख, रकबा 0.887 हेक्टेयर सरकारी बंजर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कराया गया था।

प्रशासन द्वारा कब्जाधारक को कई बार नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। प्रशासनिक निर्देशों की लगातार अनदेखी किए जाने के बाद राजस्व विभाग ने कार्रवाई का निर्णय लिया।

मंगलवार को राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

मकान, दीवार और टीन शेड को किया गया जमींदोज

कार्रवाई के दौरान सरकारी भूमि पर बनाए गए मकान, पक्की दीवार और टीन शेड को पूरी तरह हटाया गया। प्रशासन ने कब्जा हटाने के बाद भूमि को पुनः सरकारी अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित कर लिया।

अधिकारियों के अनुसार यह भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, जिस पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण या कब्जा पूरी तरह अवैध है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: भाकियू नेता पर जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप, कार्रवाई न होने से दहशत में पीड़िता, सीएम योगी से मांगा इंसाफ

अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में चिन्हित अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जाएगा और सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग को ऐसे मामलों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं और जहां भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पाए जाएंगे, वहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम रही मौजूद

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार कुर्सी अनु सिंह, थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सर्वेश, कपिल, क्षितिज, दीपक सहित राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।

यह भी पढ़ें  Barabanki: हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इनोवा कार और तमंचे के साथ 3 गिरफ्तार; 1495 लीटर डीजल बरामद

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हालांकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

कब्जेदारों में मचा हड़कंप

प्रशासन के बुलडोजर एक्शन के बाद क्षेत्र में अवैध कब्जाधारकों के बीच हड़कंप का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस कार्रवाई से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को कड़ा संदेश गया है।

ग्रामीणों ने सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई का स्वागत करते हुए प्रशासन से ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखने की मांग की है।

रिपोर्ट – अनूप सिंह 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

6393
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई