Barabanki

बाराबंकी में सड़क हादसे में घायल रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत: तेरहवीं से लौटते समय अज्ञात टेंपो ने मारी थी टक्कर, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

SHARE:

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी राजेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पत्नी की तहरीर पर अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 02 जून 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक लंबे समय तक उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: निंदूरा में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा तेज़ रफ़्तार ऑटो, बाल-बाल बचा चालक

तेरहवीं कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबेहा थाना क्षेत्र के बड़ा बरगदहा मजरे मोहिद्दीनसराय निवासी अनीता पत्नी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति राजेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय रामदुलारे उत्तर प्रदेश पुलिस में मुख्य आरक्षी पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

बताया गया कि 25 मई 2026 की शाम लगभग 7:45 बजे राजेंद्र कुमार असंद्रा थाना क्षेत्र के सूपामऊ गांव में आयोजित एक तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबेहा थाना क्षेत्र के सराय राजघाट पुल के निकट एक तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

गंभीर हालत में पहले हैदरगढ़, फिर लखनऊ किया गया था रेफर

परिजनों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेंद्र कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल-108 एंबुलेंस ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पाइपलाइनों में लीकेज से बर्बाद हो रहा हज़ारों लीटर पानी, घरों तक नहीं पहुंच रहा पेयजल, बूंद-बूंद पानी को परेशान ग्रामीण 

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में बेहतर इलाज के लिए परिजन उन्हें लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कई दिनों तक उनका उपचार चला।

लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा

पति के अंतिम संस्कार के बाद मृतक की पत्नी अनीता ने थाना सुबेहा में अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता का आरोप है कि चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए दुर्घटना को अंजाम दिया, जिसके कारण उनके पति की जान चली गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कानून व्यवस्था के दावों के बीच बदमाशों की 'बल्लेबाजी' जारी! एक ही रात में तीन घरों में नकब लगाकर लाखों की चोरी, बदमाशों ने सतरिख पुलिस को दिया खुला चैलेंज

उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन एवं चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22836
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई