Barabanki

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला

SHARE:

बाराबंकी के सतरही रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक हादसा: ट्रक-डंपर टक्कर के बाद आग में जिंदा जला चालक

भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग

केबिन में फंसे ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

एक हफ्ते में 20 मौतों से दहला बाराबंकी, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 28 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतरही रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक और डंपर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक चालक केबिन में फंस गया और आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आमने-सामने की टक्कर से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर सतरही रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक और डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रक का केबिन बुरी तरह चकनाचूर हो गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: महिला किसान नेता की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, गदिया गांव के बाहर नहर किनारे मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हादसे के तुरंत बाद दोनों वाहनों से तेल रिसाव होने लगा, जिसके चलते आग भड़क उठी। देखते ही देखते ट्रक और डंपर आग के गोले में तब्दील हो गए।

खलासी और डंपर चालक ने बचाई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद डंपर चालक और ट्रक का खलासी किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे मंसूर का पुरवा निवासी ट्रक चालक धर्मेंद कुमार पाल केबिन के मलबे में फंस गया। आग तेजी से फैलने के कारण चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में पति और बच्चों के सामने महिला से लूट: अपाचे सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर छीने सोने के जेवर, घटना के बाद इलाके में फैली दहशत

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका।

कई घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

हादसे की सूचना मिलते ही हैदरगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद मलबे में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला गया।

इस दौरान हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग को सुचारु कराया।

लगातार सड़क हादसों से बढ़ी चिंता

बाराबंकी जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी जिला अस्पताल में हार्ट स्पेशलिस्ट की कमी बनी मौत की वजह, समय पर इलाज न मिलने से युवक की गई जान

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने, हाईवे पर निगरानी बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

17633
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई