Barabanki

बाराबंकी के श्री साईं हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत: पित्त की पथरी के ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, पहले भी अस्पताल पर लग चुके हैं गंभीर आरोप

SHARE:

बाराबंकी के श्री साईं हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत; परिजनों ने मांगा पोस्टमार्टम

पित्त की पथरी का ऑपरेशन बना मौत की वजह? परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

पहले भी विवादों में रहा श्री साईं हॉस्पिटल, कई मामलों में उठ चुके हैं सवाल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई, पुलिस जांच में जुटी

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 28 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित चर्चित निजी अस्पताल श्री साईं हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर एक बार फिर विवादों में आ गया है। संदूपुर गांव निवासी एक युवक ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि गलत ऑपरेशन और उचित इलाज न मिलने के कारण उसके पिता की मौत हो गई। मामले के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने पोस्टमार्टम के साथ अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: चांदी के नकली बिस्किट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर ठग गिरफ्तार

पित्त की पथरी का इलाज कराने लाए थे परिजन

संदूपुर गांव निवासी उदय प्रताप पुत्र जगदीश प्रसाद के मुताबिक, उनके पिता जगदीश प्रसाद को पित्त की पथरी की समस्या थी। करीब एक सप्ताह पहले अचानक तेज दर्द उठने पर उन्हें इलाज के लिए फतेहपुर कस्बे स्थित श्री साईं हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने सही तरीके से ऑपरेशन नहीं किया। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग

मृतक के बेटे उदय प्रताप ने फतेहपुर कोतवाली में तहरीर देकर मांग की है कि उनके पिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जाए ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके। साथ ही अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का ज़ोरदार प्रदर्शन, हड़ताल के चलते भटकते रहे खाताधारक

पीड़ित परिवार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) बाराबंकी से भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर सही इलाज मिला होता तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी।

पहले भी अस्पताल पर लग चुके हैं गंभीर आरोप

गौरतलब है कि श्री साईं हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर का नाम इससे पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। 28 मार्च 2025 को मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बड़केपुरवा मजरे सिगाह गांव निवासी आरती देवी और उनके नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था।

इसके अलावा वर्ष 2023 में फतेहपुर के मदनपुर गांव निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही ज़ाकिर हुसैन की पत्नी की मौत के मामले में भी परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए थे। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: डीएम शशांक त्रिपाठी ने की विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक, अनिवार्य रूप से घर घर जाकर मीटर रीडिंग व बिलिंग सुधार के निर्देश

पुलिस ने शुरू की जांच

फतेहपुर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – अनूप पटेल 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

5915
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई