Barabanki

बाराबंकी में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग या ऑनर किलिंग? दोहरी मौत से इलाके में सनसनी

SHARE:

बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में खेत में लगे पेड़ पर प्रेमी युगल के शव अलग-अलग डालियों पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई।

युवक की पहचान रोहित और युवती की पहचान रामदुलारी के रूप में हुई है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 25 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गेहेंदवर गांव से लगभग 500 मीटर दूर खेत में लगे चिलवल के पेड़ पर प्रेमी युगल के शव अलग-अलग डालियों पर फंदे से लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही सतरिख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जमीनी विवाद में पीट-पीटकर हत्या का मामला, 3 नामजद आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

युवक की पहचान रोहित, युवती की पहचान रामदुलारी के रूप में हुई

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक की पहचान गेहेंदवर गांव निवासी रोहित (26 वर्ष ) पुत्र श्रीपाल के रूप में हुई है। वहीं मृत युवती की पहचान लोनी कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ना निवासी रामदुलारी के रूप में बताई जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक रोहित की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रेम प्रसंग की चर्चा तेज, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में प्रेम प्रसंग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। वहीं कुछ लोग इसे सामाजिक दबाव और पारिवारिक तनाव से जोड़कर देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 3 वर्षीय मासूम का शव नहर में मिला: दो दिन से लापता था मासूम, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

हालांकि दोनों शव अलग-अलग डालियों पर लटके मिलने से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा है कि मामला सिर्फ आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी हुई है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सतरिख पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल प्रेम प्रसंग, आत्महत्या और अन्य संभावित एंगल को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत; परिवार में मचा कोहराम

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर रोहित की गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं युवती रामदुलारी के परिवार में भी मातम पसरा हुआ है। पूरे गांव में घटना को लेकर सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इसे बेहद दुखद घटना बता रहे हैं।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22576
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई