Barabanki

बाराबंकी में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग शुरू, अमरपाल मौर्य बोले— “सिर्फ सत्ता नहीं, राष्ट्र निर्माण के लिए काम करती है भाजपा”

SHARE:

बाराबंकी में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ।

राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण और विचारों के उत्थान के लिए काम करने वाली पार्टी है।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 23 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को शहर के एक निजी रिजॉर्ट में शुरू हुआ। विकसित भारत के निर्माण और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले भर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अमरपाल मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव जीतने या सत्ता प्राप्त करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण, वैचारिक विकास और समाज के उत्थान के लिए समर्पित संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा शाश्वत विचारों की वाहक है और देश को नए भारत की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में हीट वेव अलर्ट: DM ईशान प्रताप सिंह ने जारी की एडवाइजरी, दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से निकलने से बचने की अपील

“प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की राजनीति का एजेंडा बदला”

प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय राजनीति का एजेंडा बदल चुका है। उन्होंने कहा कि अब राजनीति विकास, राष्ट्रहित और जनकल्याण के मुद्दों पर केंद्रित हो रही है।

उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले नेता आज जनता के बीच कमजोर पड़ रहे हैं, जबकि भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को पहुंचाएं।

कार्यकर्ता विकास और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने “कार्यकर्ता विकास” विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता निर्माण की प्रक्रिया प्रवास, संपर्क और संवाद से मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: कस्टमर बनकर आई युवती ने उड़ाया सेल्समैन का मोबाइल फोन, CCTV में क़ैद हुई चोरनी की करतूत

वहीं चुनाव प्रबंधन के प्रदेश सहसंयोजक पियूष मिश्रा ने संगठन विस्तार और चुनाव प्रबंधन की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने भाजपा के इतिहास और उसके वैचारिक आधार पर विस्तार से चर्चा की। क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने भाजपा की कार्य पद्धति और संगठनात्मक संरचना की जानकारी दी।

संस्थापक नेताओं के योगदान से रूबरू हुए कार्यकर्ता

प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत नेताओं— डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और नानाजी देशमुख के योगदान पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि किस प्रकार इन नेताओं ने संघर्ष और संगठन के बल पर भाजपा को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित किया।

कार्यक्रम में प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन अमरपाल मौर्य ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कार्यकर्ताओं को संगठन की ऐतिहासिक यात्रा से अवगत कराया।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता

कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एससी-एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, उपेंद्र सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नगर कोतवाली इलाके में ट्रेन के आगे कूदी अज्ञात युवती, दर्दनाक मौत, घटना से इलाक़े में फैली सनसनी

इसके अलावा अवधेश श्रीवास्तव, विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू, ब्रजेश श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, अमरीश रावत, डॉ. राम कुमारी मौर्य, डॉ. विवेक वर्मा, शीलरत्न मिहिर, संदीप गुप्ता, रचना श्रीवास्तव, गुरु शरण लोधी, नवीन राठौर, रोहित सिंह, रामेश्वरी त्रिवेदी, प्रमोद तिवारी, मनोज वर्मा, वैभव मिश्रा, चमन सिंह पटेल, सरोज रावत, लालता प्रसाद कोरी, भगवंत पाल, नीता अवस्थी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

5508
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?