Barabanki

बाराबंकी में सरयू नदी में उतराता मिला अधेड़ का शव: शुक्रवार रात से चल रहा था लापता, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में सरयू नदी में 52 वर्षीय अधेड़ का शव उतराता मिला।

मृतक शुक्रवार शाम घर से निकला था और वापस नहीं लौटा।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 23 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़नपुर निवासी एक अधेड़ का शव शनिवार सुबह सरयू नदी में उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी की ट्रॉली समेत ट्रैक्टर और बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार ग्राम बड़नपुर निवासी 52 वर्षीय प्रवेश पुत्र केशवराव शुक्रवार शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

फाइल फ़ोटो – प्रवेश (मृतक)

बांध के पास मिले कपड़े, नदी में उतराता मिला शव

शनिवार सुबह ग्राम डीपो स्थित सरयू नदी के बांध के पास ग्रामीणों की नजर कुछ कपड़ों पर पड़ी। आशंका होने पर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी।

सूचना पर पहुंची रामनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। इसी दौरान बांध के पास सरयू नदी में एक शव उतराता दिखाई दिया। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। बाद में मृतक की पहचान प्रवेश पुत्र केशवराव के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें  Barabanki में निर्माणाधीन मकान में दर्दनाक हादसा: पटरा टूटने से राजगीर की गिरकर मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

 

स्नान के दौरान डूबने की आशंका, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से उनकी डूबकर मौत हुई होगी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि प्रवेश शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में करोड़ो की धोखाधड़ी: निवेश के नाम पर हड़प लिए 3.81 करोड़ रुपये, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

5507
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?