Barabanki

बाराबंकी में बिजली कटौती ने छीनी पूरे परिवार की जिंदगी: घर के बाहर सो रहे परिवार को ट्रक ट्रेलर ने कुचला, 3 बच्चों समेत पति की मौत, पत्नी गंभीर

SHARE:

बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में ट्रक ट्रेलर UP 40 BT 5365 ने घर के बाहर सो रहे परिवार को कुचला।

3 मासूम बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल।

चालक सो रहा था और खलासी चला रहा था वाहन। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 23 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदाबाद मार्ग पर स्थित झांसा तालगांव में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ट्रेलर संख्या UP 40 BT 5365 ने सड़क किनारे घर के बाहर सो रहे एक परिवार को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका लखनऊ के लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में प्रशासन और भारी वाहनों की संचालन व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

परिवार को रौंदने के बाद पेड़ से टकराया ट्रक ट्रेलर

प्रत्यक्षदर्शी अनुपम सिंह के मुताबिक महमूदाबाद की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ट्रेलर रात करीब 1 बजे अनियंत्रित हो गया। बेकाबू ट्रेलर सड़क से करीब 40 फीट दूरी पर घर के बाहर सो रहे परिवार को कुचलता हुआ पास में लगे एक विशालकाय पेड़ से जा टकराया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दबंगों ने दलित पूर्व प्रधान को लात-घूंसो से पीटा, धारदार हथियार से भी हमले का आरोप; थाने पर नहीं हुई सुनवाई, एसपी से न्याय की गुहार

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रेलर चालक वाहन में सो रहा था, जबकि स्टेयरिंग खलासी के हाथ में था। इसी कथित लापरवाही ने चार जिंदगियां छीन लीं।

3 मासूम बच्चों समेत परिवार के 4 लोगों की मौत

हादसे में ग्राम झांसा तालगांव निवासी 35 वर्षीय नीरज जो की मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलाते थे की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ सो रहे तीन बच्चों—13 वर्षीय अनुराग, 10 वर्षीय अंशिका और 6 वर्षीय अंशू—ने भी दम तोड़ दिया।

वहीं नीरज की पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें पहले जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया जहां उनकी सीरियस कंडीशन के चलते प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग दौड़कर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध पर दूसरे दिन भी बवाल: कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के घर के बाहर महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

बिजली कटौती बनी हादसे की बड़ी वजह

परिजनों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती हो रही थी। भीषण गर्मी और उमस से परेशान होकर पूरा परिवार घर के बाहर सोने को मजबूर था। अगर बिजली आपूर्ति सामान्य होती तो शायद परिवार बाहर न सोता और यह हादसा टल सकता था।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली व्यवस्था और भारी वाहनों की निगरानी पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

हादसे के बाद चालक और खलासी फरार

दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक ट्रेलर चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बेलगाम भारी वाहनों पर फिर उठे सवाल

बाराबंकी में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद एक बार फिर बेलगाम भारी वाहनों का मुद्दा चर्चा में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में ट्रक और ट्रेलर बिना किसी नियंत्रण के तेज रफ्तार से दौड़ते हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी बनी कहर, विधायक प्रतिनिधि की एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने सख्ती दिखाई होती तो शायद आज एक परिवार उजड़ने से बच सकता था।

हादसे की दो बड़ी वजहें

1. भीषण गर्मी और बिजली कटौती

बिजली न होने के कारण परिवार घर के बाहर सो रहा था।

2. खलासी चला रहा था ट्रक ट्रेलर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक सो रहा था और वाहन खलासी चला रहा था।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

5507
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?