Barabanki

बाराबंकी में किसान पथ पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत, बेटा घायल

SHARE:

बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र में किसान पथ पर गगौली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रक चालक शिव प्रसाद सैनी की मौत हो गई जबकि उनका बेटा घायल हो गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 22 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान पथ पर गगौली गांव के पास शुक्रवार भोर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक में सामने से आए एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अपहरण व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया हवाले

जानकारी के अनुसार ट्रक कानपुर से बालू लादकर बाराबंकी की ओर जा रहा था। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे किसान पथ पर गगौली गांव के पास अचानक सामने से आए अज्ञात वाहन ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक तथा हेल्पर उसमें फंस गए।

पिता-पुत्र दोनों हुए घायल, अस्पताल पहुंचते ही चालक ने तोड़ा दम

हादसे में कानपुर के घाटमपुर निवासी ट्रक चालक शिव प्रसाद सैनी (45 वर्ष) और हेल्परी कर रहा उनका बेटा गोपाल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बिना हस्ताक्षर दर्ज हुई कार्यवाही पर बवाल: अध्यक्ष और EO पर मनमानी व कूटरचना के आरोप, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

चिकित्सकों ने जांच के बाद चालक शिव प्रसाद सैनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल गोपाल सैनी का इलाज जारी है। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

मामले में उमरा चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रजापति ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन से ट्रक की टक्कर हुई है। हादसे में चालक की मौत हो गई है जबकि क्लीनर का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

किसान पथ पर लगातार बढ़ रहे हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसान पथ पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। देर रात और भोर के समय सड़क पर पर्याप्त निगरानी न होने से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बुआ के घर गए 4 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

5468
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई