Barabanki

बाराबंकी में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर: एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर

SHARE:

बाराबंकी के हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दौलतपुर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

हादसे में एक ही परिवार समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 19 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दौलतपुर टोल प्लाजा के निकट मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के कई सदस्य समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: चोरी कबूल कराने के नाम पर युवक को घर से उठाकर थाने में बेरहमी से पिटाई, ‘फर्जी मुकदमे और हाफ एनकाउंटर’ की धमकी; पीड़ित ने एसपी से न्याय की लगाई गुहार

हरियाणा जाने के लिए बस पकड़ने जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नैपुरा गांव निवासी गंगाराम अपने परिवार के साथ हरियाणा के सोनीपत में रहकर मजदूरी करते हैं। हाल ही में परिवार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वे गांव आए हुए थे।

मंगलवार को वैवाहिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गंगाराम अपने परिवार के साथ गांव से ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के जरिए हैदरगढ़ बस स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें हरियाणा के लिए बस पकड़नी थी।

दौलतपुर टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे जब ई-रिक्शा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दौलतपुर टोल प्लाजा के निकट पहुंचा, तभी गाजीपुर की ओर से सर्विस रोड पर उतरकर लखनऊ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात अर्टिगा कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जलते घर में फंसा युवक, होमगार्ड बना "हीरो", जान जोखिम में डालकर फिल्मी स्टाइल में किया रेस्क्यू....Video

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और उसमें बैठी सवारियां चीख-पुकार करने लगीं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े और घायलों को बाहर निकाला।

महिला समेत तीन गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

इस दुर्घटना में गंगाराम की पत्नी रामरानी (50 वर्ष), पुत्री आरती (14 वर्ष), पुत्र शिवांश (8 वर्ष) के अलावा गांव निवासी बक्षराज, उनके पुत्र धर्मराज (30 वर्ष) और बहन कालिंदी (25 वर्ष) घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रामरानी, बक्षराज और कालिंदी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ उपलब्ध न होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया।

हादसे के बाद फरार हुआ कार चालक, जांच में जुटी पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद अर्टिगा कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: लाखों खर्च, फिर भी झाड़ियों से पटी पड़ी है माइनर! अधिशासी अभियंता से शिकायत बेअसर, भाकियू ने दी नहर विभाग घेराव की चेतावनी

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23020
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई