Barabanki

बाराबंकी में गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा: रूपल गैस एजेंसी पर सिलेंडर न मिलने से भड़के लोग, फर्जी डिलीवरी और कालाबाजारी के लगाए आरोप

SHARE:

बाराबंकी शहर की रूपल गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं ने हंगामा किया।

लोगों ने बुकिंग के बावजूद सिलेंडर न मिलने, फर्जी डिलीवरी मैसेज और कालाबाजारी के आरोप लगाए।

सप्लाई इंस्पेक्टर और पुलिस मौके पर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से 

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी शहर के बेगमगंज स्थित प्रधान डाकघर के सामने मौजूद रूपल गैस एजेंसी पर शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने एजेंसी के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर न मिलने का आरोप लगाया।

स्थिति बिगड़ती देख सूचना पर सप्लाई इंस्पेक्टर अखिलेश तिवारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जल्द गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

कई दिनों से गैस न मिलने का आरोप, उपभोक्ता परेशान

जाटा बरौली निवासी उपभोक्ता सुनील ने बताया कि उन्होंने 5 मई को गैस बुकिंग कराई थी, जिसकी रसीद 9 मई की है, लेकिन 15 मई तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। उनका कहना है कि गैस लेने के लिए रोज एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में डीएम का एक्शन मोड: ब्लॉक परिसर में RO प्लांट का लोकार्पण, फायर स्टेशन निर्माण में घटिया ईंटों पर जताई नाराज़गी

वहीं कई महिलाओं ने बताया कि उन्हें एक-एक महीने से घरेलू गैस नहीं मिली है। मजबूरी में घरों में लकड़ी और अन्य पारंपरिक साधनों से खाना बनाना पड़ रहा है।

फर्जी डिलीवरी मैसेज और कालाबाजारी के आरोप

उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई लोगों के मोबाइल पर गैस डिलीवरी का मैसेज आ चुका है, जबकि वास्तविकता में उनके घर सिलेंडर पहुंचा ही नहीं।

लोगों का सवाल है कि जब गैस सिलेंडर घर तक पहुंचा ही नहीं, तो आखिर डिलीवरी दिखाकर सिलेंडर कहां भेजे जा रहे हैं। इस मामले को लेकर क्षेत्र में संभावित कालाबाजारी की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी से लापता युवक वृंदावन में मिला: पूरी रात परेशान रहें पुलिस और परिजन, सुबह फोन आने पर ली राहत की सांस

जनता ने उठाए व्यवस्था पर सवाल

भीड़ में मौजूद लोगों ने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ इसी एजेंसी में ऐसी समस्या है या जिले की अन्य गैस एजेंसियों में भी उपभोक्ताओं को इसी तरह परेशान होना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे एजेंसियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

सप्लाई इंस्पेक्टर ने दिया आश्वासन

मौके पर पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर अखिलेश तिवारी ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिला है, उन्हें जल्द सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

उनके आश्वासन के करीब आधे घंटे बाद कुछ लोगों को गैस सिलेंडर मिला, जबकि कई उपभोक्ताओं को अगले दिन आने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: आंगनवाड़ी केंद्र का गेट गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

गैस की कमी या अव्यवस्था? जनता जवाब चाहती है

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर गैस की वास्तविक कमी है या फिर एजेंसियों की लापरवाही, अव्यवस्था और संभावित कालाबाजारी से आम जनता परेशान हो रही है।

महंगाई की मार झेल रही जनता अब घरेलू गैस जैसी जरूरी सुविधा के लिए भी भटकने को मजबूर दिखाई दे रही है, जिससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

4839
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई