Barabanki

योगी कैबिनेट में डॉ. मनोज पाण्डेय की एंट्री पर ब्राह्मण समाज में उत्साह, बाराबंकी में मिठाई बांटकर जताई खुशी

SHARE:

योगी सरकार में डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर बाराबंकी में ब्राह्मण समाज ने खुशी जताई।

सिविल लाइन, बस स्टेशन और कचेहरी क्षेत्र में मिठाई बांटी गई।

समाजसेवी सौरभ द्विवेदी ने पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 मई 2026

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण समाज के प्रभावशाली और जनाधार वाले नेताओं में गिने जाने वाले डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर बाराबंकी में ब्राह्मण समाज और भाजपा समर्थकों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। मंगलवार को शहर के सिविल लाइन स्थित पुराना टेलीफोन एक्सचेंज, बस स्टेशन और कचेहरी परिसर में लोगों ने मिठाई बांटकर इस फैसले का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक ने घाघरा नदी पर निर्माणाधीन संजय सेतु का किया निरीक्षण, पांटून पुल की यातायात व्यवस्था का भी लिया जायजा

इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ द्विवेदी ने सैकड़ों लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

“ब्राह्मण समाज को मिला मजबूत और प्रभावशाली नेतृत्व”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सौरभ द्विवेदी ने कहा कि डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय लंबे समय से उत्तर प्रदेश की सवर्ण राजनीति, विशेषकर ब्राह्मण समाज की मजबूत आवाज रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाए जाना ब्राह्मण समाज के सम्मान और भागीदारी को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक निर्णय है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से प्रभावशाली ब्राह्मण नेतृत्व की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे अब काफी हद तक पूरा किया गया है। समाज को खुशी है कि एक ऐसा चेहरा सत्ता के केंद्र में पहुंचा है जो जमीन से जुड़ा, संघर्षशील और समाज के मुद्दों पर मुखर होकर बोलने वाला नेता है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दिव्यांगता का फायदा उठाकर जमीन हड़पने की साजिश: विरोध पर जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी, एसपी से न्याय की गुहार 

“सवर्ण राजनीति के मजबूत स्तंभ हैं मनोज पाण्डेय”

सौरभ द्विवेदी ने कहा कि डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय उत्तर प्रदेश की सवर्ण राजनीति के सबसे प्रभावशाली स्तंभों में गिने जाते हैं। उनका राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क उन्हें प्रदेश की राजनीति में अलग पहचान दिलाता है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार का यह निर्णय आने वाले समय में ब्राह्मण समाज और भाजपा के संबंधों को और मजबूत करेगा।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी, मोनू त्रिवेदी, शिवम शुक्ला एडवोकेट, प्रशांत पाण्डेय, हरीश मिश्र, अंशुमान द्विवेदी, सुशील मिश्र एडवोकेट, रवि वर्मा, महेंद्र तिवारी, आशु मिश्रा, अतुल तिवारी, सुधाकर वर्मा, सनी वर्मा, दिनेश दीक्षित, हिमांशु दीक्षित, करन मिश्रा, वीरू द्विवेदी, आलोक गिरी, योगेश तिवारी और अंजनी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: करनी सेना प्रदेश महामंत्री बनते ही दीप प्रकाश सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, लडेंगे 2027 का विधानसभा चुनाव

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

4585
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई