Barabanki

बाराबंकी में डीएम का एक्शन मोड: ब्लॉक परिसर में RO प्लांट का लोकार्पण, फायर स्टेशन निर्माण में घटिया ईंटों पर जताई नाराज़गी

SHARE:

बाराबंकी में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने निंदूरा ब्लॉक परिसर में RO और शीतल जल मशीन का लोकार्पण किया।

उमरा औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन फायर स्टेशन का निरीक्षण कर घटिया ईंटों पर नाराज़गी जताई और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 मई 2026

जनपद बाराबंकी में विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत निधि से करीब साढ़े चार लाख रुपये की लागत से स्थापित आरओ और शीतल जल मशीन का लोकार्पण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में आम लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना की गई।

लोकार्पण के बाद जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर में बने विभिन्न कक्षों और बीडीओ आवास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासनिक भवन में स्थापित विभिन्न विभागों के पटलों का भी गहन निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में तेरहवीं से लौट रहे युवकों से मारपीट कर 21 हज़ार की लूट: पहचान के बावजूद आरोपी छोड़ा गया? पीड़ितों ने थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप 

प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा कार्यों की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थापना पटल, लेखा एवं वित्त, मनरेगा, समाज कल्याण, कृषि और पशुपालन समन्वय पटल सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। कंप्यूटर ऑपरेटर से प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति पूछी गई, जिस पर बताया गया कि आठ आवासों में से छह पूर्ण हो चुके हैं जबकि दो निर्माणाधीन हैं।

मनरेगा पटल पर एपीओ से मजदूरी भुगतान और जॉब कार्ड से जुड़ी जानकारी ली गई। वहीं समाज कल्याण विभाग से सत्यापन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

गौशालाओं के लिए रवाना किया भूसा, दानदाताओं को किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर से दान में प्राप्त भूसे की छह गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न गौशालाओं के लिए रवाना किया। इस दौरान भूसा दान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

फायर स्टेशन निर्माण में घटिया ईट पर जताई नाराज़गी

इसके बाद जिलाधिकारी ने उमरा औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया और वहां निर्माणाधीन फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण में प्रयोग हो रही ईंटों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर उन्होंने नाराज़गी जताई।

यह भी पढ़ें  UP News: पत्नी से वीडियो कॉल पर हुई कहासुनी, सऊदी अरब में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, मचा कोहराम

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को फायर स्टेशन का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

व्यापारियों ने रखीं समस्याएं, PHC और थाना बनाने की मांग

उमरा औद्योगिक क्षेत्र के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक के दौरान व्यापारियों ने जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्याएं रखीं। व्यापारियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में हजारों श्रमिक कार्यरत हैं, लेकिन उनके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस पर उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई।

इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उमरा चौकी को थाना बनाए जाने की मांग भी रखी गई। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उमरा चौकी को जल्द थाना बनाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक को भावुक विदाई: सुबेहा थाने से स्थानांतरित राजेश कुमार यादव को फूल-मालाओं से लादकर दी गई सम्मानजनक विदाई
कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस मौके पर बीडीओ निंदूरा आलोक कुमार वर्मा, एसडीएम फतेहपुर , सीडीओ अन्ना सुदन, क्षेत्राधिकारी जगत कनौजिया, प्रमित सिंह, पवन पोरवाल, जेई आरएस सचिन यादव, सीएम फेलो डॉ. अलकमा, विशाल सिंह और प्रदीप रावत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

3649
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई