Barabanki

बाराबंकी में जयमाल के बाद शादी में बवाल: जेवर और बाइक को लेकर भिड़े वर-वधू पक्ष, दुल्हन बोली—“शादी नहीं हुई तो जान दे दूंगी”

SHARE:

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान जयमाल के बाद जेवर और बाइक को लेकर वर-वधू पक्ष में जमकर मारपीट हो गई।

विवाद बढ़ने पर दुल्हन ने छत पर चढ़कर जान देने की धमकी दी।

पुलिस की मौजूदगी में देर रात विवाह संपन्न कराया गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय तनाव और हंगामे में बदल गया, जब जयमाल के बाद जेवर और दहेज में बाइक को लेकर वर और वधू पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि शादी समारोह में जमकर मारपीट शुरू हो गई। कुर्सियां चलीं, लोहे की रॉड से हमला हुआ और बाराती जान बचाकर भागने लगे।

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में किसी तरह शादी की रस्में पूरी कराई गईं।

देर से पहुंची बारात, शुरुआत वहीं से हुई नाराजगी

मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भुलभुलिया पुरवा मजरे गौरा गांव का है। यहां मंगलवार रात गोसूपुर गांव निवासी राम मनोहर रावत के बेटे विकास की बारात पहुंची थी। बताया गया कि बारात निर्धारित समय से काफी देर से गांव पहुंची, जिस पर लड़की पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गांधी भवन में स्व. संग्राम सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने याद किया उनका योगदान

शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन गांव के संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद नाश्ता और अन्य रस्मों के बीच किसी तरह जयमाल कार्यक्रम भी संपन्न हो गया।

जेवर कम और बाइक न मिलने पर बढ़ा विवाद, लोहे की रॉड से हमला

जयमाल के बाद माहौल फिर गर्म हो गया। कन्या पक्ष ने आरोप लगाया कि चढ़ावे में दुल्हन के लिए पर्याप्त जेवर नहीं लाए गए। वहीं वर पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज में वादा की गई बाइक नहीं दी गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दूल्हे के बड़े भाई दिनेश कुमार के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कई बाराती मौके से भाग निकले।

दूल्हे के पिता राम मनोहर ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के कई लोगों के साथ कुर्सियों से मारपीट की गई। घायल होने वालों में दिनेश कुमार, विनोद कुमार, सूरज, चंद्रादेवी और राधिका के नाम बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक: एजेंडे पर चर्चा, लंबित चयन वेतनमान पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

दूल्हे की भाभी ने डायल 112 पर मांगी मदद, रात 2 बजे पहुंची पुलिस,

शादी समारोह में मारपीट और हंगामे के बीच दूल्हे की भाभी चंद्रावती ने रात करीब 2 बजे डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही पीआरवी और हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी पक्ष समझौते को तैयार नहीं था। माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ था।

दुल्हन की धमकी से सहमे दोनों पक्ष, बोली—“शादी नहीं हुई तो कूद जाऊंगी”

इसी बीच शादी टूटने की आशंका और लगातार विवाद से परेशान दुल्हन अचानक घर की छत पर चढ़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुल्हन ने चेतावनी दी कि यदि उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह छत से कूदकर अपनी जान दे देगी।

दुल्हन की इस बात से दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन पहले से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध भी था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: थाने में सुलझा पति-पत्नी का विवाद, पुलिस की काउंसलिंग से फिर जुड़ा परिवार

दुल्हन की भावुक अपील और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हुए। इसके बाद देर रात पुलिस की मौजूदगी में विवाह की शेष रस्में पूरी कराई गईं और दुल्हन की विदाई संपन्न हुई।

पुलिस की मौजूदगी में शांत हुआ मामला

हैदरगढ़ पुलिस की तत्परता से मामला और ज्यादा बिगड़ने से बच गया। हालांकि शादी समारोह में हुए इस विवाद और मारपीट की घटना को लेकर इलाके में देर रात तक चर्चा होती रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

3649
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई