Barabanki

महिला आरक्षण पर सियासत तेज: राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले—‘महिलाओं के साथ हुआ विश्वासघात’

SHARE:

महिला आरक्षण को लेकर खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कांग्रेस और सपा पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण का बिल विपक्ष के विरोध के कारण पास नहीं हो सका।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 18 अप्रैल 2026

जिले के सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के कोटवाधाम चौराहे पर आयोजित स्टेट हाईवे शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंचायतों की तर्ज पर लोकसभा और विधानसभा में भी महिलाओं को 33% आरक्षण देने के उद्देश्य से संसद में बिल पेश किया था, लेकिन इंडिया गठबंधन के दलों—कांग्रेस और समाजवादी पार्टी—ने इसका विरोध कर महिलाओं के साथ विश्वासघात किया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन: राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र, बोले— "अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही ग़रीब कल्याण योजनाएं"

“विपक्ष को जनता देगी जवाब”

राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि

“महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्षी दलों ने राजनीति के चलते इस ऐतिहासिक कदम को रोक दिया।”

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में जनता इस विश्वासघात का जवाब देगी और विपक्ष को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

मंत्री ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि

“2014 में जनता ने कमल के सामने वाला बटन दबाया था, और पिछले 11 वर्षों में उस फैसले ने देश में बड़े बदलाव लाए हैं।”

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार लगातार योजनाएं और नीतियां लागू कर रही है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दिनदहाड़े 8 लाख की चोरी: AC का शीशा तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवरात लेकर फरार

शिलान्यास कार्यक्रम में दिया गया बयान

बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा सिरौलीगौसपुर तहसील के कोटवाधाम चौराहे पर स्टेट हाईवे के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में महिला आरक्षण और विपक्ष की भूमिका पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में इस अवस्था में मिला शव; पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23279
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?