Barabanki

Barabanki: आंबेडकर जयंती से पहले CO गरिमा पंत के नेतृत्व में पुलिस का फ्लैग मार्च, डीजे पर भड़काऊ गानों को लेकर सख्त चेतावनी

SHARE:

Barabanki: आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

सीओ रामनगर गरिमा पंथ ने डीजे पर भड़काऊ और जाति-धर्म आधारित गाने न बजाने की चेतावनी दी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 13 अप्रैल 2026

बाराबंकी में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक स्तर पर पैदल मार्च किया।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर यह मार्च सीओ रामनगर गरिमा पंथ और प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बड़ागांव में निकाला गया।

आंबेडकर पार्क से शुरू होकर कई मोहल्लों से गुजरा मार्च

पैदल मार्च डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से शुरू होकर:

  • बड़ी चौक
  • पुराना अस्पताल
  • मंझपटिया
  • नालीपार
  • आईमाहार
  • मढ़ीटोला
यह भी पढ़ें  बाराबंकी में ₹2.27 करोड़ के जमीन सौदे में ठगी का मुकदमा: IPS अधिकारी के पिता बोले- ‘सोना बेचकर दी रकम’, पलटवार में कारोबारी ने लगाए यह गंभीर आरोप

से होते हुए पुनः आंबेडकर पार्क पर समाप्त हुआ।

इस दौरान पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का संदेश दिया।

डीजे पर भड़काऊ गानों को लेकर सख्त चेतावनी

मार्च के दौरान सीओ रामनगर गरिमा पंथ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि:

  • डीजे पर कोई भी भड़काऊ या आपत्तिजनक गाना न बजाया जाए
  • किसी भी जाति या धर्म विशेष को आहत करने वाले गीतों से बचा जाए

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह के गाने बजाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बाराबंकी पुलिस की बड़ी सफलता, CEIR पोर्टल से 17 लाख के 83 गुम मोबाइल बरामद; मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

उन्होंने कहा, “सब हमारे हैं, सब हमारा समाज है, इसलिए कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे किसी की भावना आहत हो।”

बड़ी संख्या में पुलिस बल और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

मार्च में शामिल प्रमुख लोग:

  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली
  • कस्बा प्रभारी अभय गुप्ता
  • ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद
  • आंबेडकर जयंती समिति अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद गौतम
  • कृष्ण कुमार गुप्ता, शुभम वर्मा
  • बीडीसी पप्पू गौतम, अंगद गौतम
  • मायाराम गौतम, रामसरन गौतम, मानिक चंद्र, प्रदीप कुमार

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

पुलिस अधिकारियों ने सभी नागरिकों से त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें  Barabanki: प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए – डीएम शशांक त्रिपाठी

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?