Barabanki

Barabanki: त्रिलोकपुर में बाइक पार्ट्स की दुकान में अचानक लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर राख

SHARE:

Barabanki: मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर में मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई।

ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 09 अप्रैल 2026

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर में गुरुवार देर शाम एक बंद मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

घटना उस समय हुई जब दुकान मालिक अपनी दुकान बंद कर घर जा चुके थे।

कुछ ही देर में दुकान बनी आग का गोला

जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर निवासी सरविंद गोस्वामी गुरुवार शाम करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद मां की पिटाई: शिकायत पर सुलह का पुलिसिया दबाव! 48 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं, एसपी से शिकायत पर मिला भरोसा 

कुछ ही देर बाद अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल रूप ले गई। दुकान से उठती तेज लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

Barabanki latest news

ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ, कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

आग की सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और दुकान खोलते ही अंदर का नजारा देख हैरान रह गए।

ग्रामीणों ने तुरंत बाल्टी और अन्य बर्तनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जब आग काबू में नहीं आई तो अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया।

यह भी पढ़ें  Lucknow News: कमिश्नरेट पुलिस की शर्मनाक हरकत, बारिश में भीगते लोगों पर चलाया चालान का डंडा, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना...Video

काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग को पूरी तरह बुझा दिया।

हजारों रुपये का सामान जलकर राख

इस आगजनी की घटना में दुकान में रखा मोटरसाइकिल पार्ट्स का हजारों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों से यह घटना हुई हो सकती है।

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद

संबंधित खबरें
Barabanki: सीएम योगी के आदेशों की नाफरमानी! डेढ़ माह बाद भी नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र; अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: पत्थर से टकराई बाइक, 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22575
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई