Barabanki

Barabanki Car Fire News – चलते-चलते कार में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान, पूरी गाड़ी जलकर खाक

SHARE:

Barabanki Car Fire News – आलापुर सफीपुर गांव के पास चलते-चलते ऑल्टो कार में आग लग गई।

चालक ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई, जबकि पूरी कार जलकर खाक हो गई। दमकल की देरी पर सवाल उठे।

Barabanki

Barabanki, Uttar Pradesh | 04 April 2026

बाराबंकी जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चलते-चलते अचानक एक कार में आग लग गई। घटना आलापुर सफीपुर गांव के पास की है, जहां कार सवार युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि कुछ ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई।

अचानक इंजन से उठीं लपटें, युवक ने कूदकर बचाई जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरा निवासी दुर्गेश पुत्र केशवराम अपनी ऑल्टो कार (UP 32 CV 9637) से सफीपुर गए थे। शनिवार को वापस लौटते समय उनकी कार अचानक झटके लेने लगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अफवाहों के चलते पेट्रोल-डीजल की बिक्री में ढाई गुना उछाल, कई पंप हुए ड्राई; डीएम ने समीक्षा बैठक कर पर्याप्त स्टॉक होने का किया दावा

इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, कार के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति को भांपते हुए दुर्गेश ने तुरंत कार रोककर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई।

सूचना के बावजूद देर से पहुंची दमकल, कार पूरी तरह जली

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत यूपी-112 और फायर सर्विस को दी। लेकिन आरोप है कि दमकल विभाग की गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची।

जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ईद पर पुलिस की निगरानी फेल, नमाज के दौरान ईदगाह के बाहर से ई-रिक्शा चोरी; मचा हड़कंप

तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका

हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर इसे इंजन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

समय रहते बाहर निकलना बना जीवन रक्षक

इस घटना में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि कार सवार युवक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। यदि थोड़ी भी देर होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में भाकियू "टिकैत" का धरना, राष्ट्रपति को भेजा चार सूत्रीय ज्ञापन

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2008
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?