Barabanki

Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 14 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

SHARE:

Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटने से 14 यात्री घायल हो गए। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी घायलों का इलाज सीएचसी हैदरगढ़ व जिला अस्पताल में चल रहा है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 03 मार्च 2026

जनपद के कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 32 किलोमीटर पॉइंट पर गुरुवार देर रात करीब 1 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

14 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

हादसे में करीब 14 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैदरगढ़ पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: स्पा सेंटर संचालिका और भाजपा नेता में तीखी बहस, ग्रामीणों ने असामाजिक गतिविधियों का लगाया आरोप; किया जोरदार प्रदर्शन

प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चार यात्रियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में ही किया गया।

गंभीर घायलों की पहचान

सीएचसी अधीक्षक डॉ. जयशंकर पांडे के अनुसार गंभीर रूप से घायल यात्रियों में दुखिया देवी, संतोष ठाकुर, रोशन कुमार और निषाद चौधरी शामिल हैं।

इसके अलावा दयानंद, गुड़िया देवी, लकी कुमार, अशोक, शत्रोहन पासवान, रूपा देवी, अर्णव, मयंक, अरविंद कुमार और विमला सहित अन्य घायलों का उपचार जारी है।

एसडीएम ने लिया हालचाल, बेहतर इलाज के निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम राजेश विश्वकर्मा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

यह भी पढ़ें  Gujrat News: दवा खाकर से'क्स करता था पति, बीवी ने चूहे मार दवा खिलाकर मार डाला; लेकिन...एक गलती से खुल गया भेद

उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।

हादसे के कारणों की जांच जारी

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि बस के पलटने के कारणों की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य यात्रियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

हाईवे सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस हादसे के बाद एक बार फिर हाईवे पर यातायात सुरक्षा और वाहन संचालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक: CO गरिमा पंत बोली – मोहर्रम सच्चाई, त्याग और बलिदान का प्रतीक

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23000
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई