Barabanki

Barabanki में निर्माणाधीन मकान में दर्दनाक हादसा: पटरा टूटने से राजगीर की गिरकर मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

SHARE:

Barabanki: हैदरगढ़ में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 55 वर्षीय राजगीर की पटरा टूटने से गिरकर मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

Barabanki

बारांबकी, उत्तर प्रदेश | 25 मार्च 2026

जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक राजगीर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया।

पटरा टूटने से नीचे गिरा राजगीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के लोहंगपुर भिटौरा निवासी ओंकार नाथ तिवारी अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान तारागंज थाना क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय राजगीर रामदेव गौतम निर्माण कार्य में जुटे हुए थे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में सैकड़ों साल पुरानी परंपरा पर लगा विराम: ‘बूढ़े बाबा’ की दरगाह पर नहीं लगेगा पारंपरिक मेला, प्रशासन से अनुमति न मिलने पर कमेटी ने लिया फैसला 

बताया जा रहा है कि अचानक काम के दौरान सहारा देने वाला पटरा टूट गया, जिससे रामदेव गौतम संतुलन खो बैठे और नीचे गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजगीर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ भेजा गया।

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फाइल फ़ोटो: रामदेव गौतम (मृतक)

पुलिस ने शुरू की जांच, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें  बकरीद को लेकर अलर्ट मोड में बाराबंकी पुलिस: संवेदनशील इलाकों में किया पैदल मार्च, खुले में कुर्बानी न करने की अपील

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

निर्माण स्थलों पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस घटना के बाद निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उचित सुरक्षा उपायों के अभाव में इस तरह के हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें  Barabanki: गेहूं के खेत में संदिग्ध हालत में मिला 11 वर्षीय बालिका का अर्धनग्न शव, दुराचार के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका; इलाक़े में फैली सनसनी
यह भी देखें 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

20128
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई