Barabanki

Barabanki में केबल हटाने को लेकर खूनी विवाद, ईंट लगने से युवक की मौत, पत्नी घायल; चार पर केस दर्ज 

SHARE:

Barabanki: घुंघटेर क्षेत्र में विद्युत केबल हटाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक विवाद हो गया।

ईंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 22 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के महतवानी गांव में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। घर के आंगन में रखे टीन शेड के ऊपर से गुजर रही विद्युत केबल को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र यादव के घर के ऊपर से पड़ोसी मंगू द्वारा विद्युत केबल निकाली गई थी। इसी बात को लेकर रविवार सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बिजली बचाने की नसीहत पर बवाल! नाजिर और तहसीलदार के पेशकार के बीच मारपीट, कर्मचारियों में मची हलचल

ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला, युवक की मौत

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान सुरेंद्र यादव को ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। उन्हें बचाने पहुंची उनकी पत्नी आरती भी हमले में घायल हो गईं।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घुंघटेर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 3 वर्षीय मासूम का शव नहर में मिला: दो दिन से लापता था मासूम, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

पत्नी की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना के बाद मृतक की पत्नी आरती की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में मंगू, उसकी पत्नी ज्ञानवती, और उसके बेटे अमित व सुमित शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गांव में तनाव, पुलिस की नजर

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर मौत: घटना के समय घर में अकेली थी मृतका, इलाके में फैली सनसनी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19847
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई