Barabanki

Barabanki: स्वाट टीम पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में घायल हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश

SHARE:

Barabanki: स्वाट टीम और असन्द्रा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश रूपेंद्र उर्फ सूरज सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हो गया।

आरोपी पर बाराबंकी और लखनऊ में डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 14 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्वाट टीम और थाना असन्द्रा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 की रात स्वाट टीम और असन्द्रा थाना पुलिस क्षेत्र में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी।

पुलिस को देखकर भागा आरोपी, पुलिस पर की फायरिंग

स्वाट प्रभारी के पास से सनसनाती निकली गोली

इसी दौरान कन्धवापुर मोड़ के पास सिद्धौर से रामसनेहीघाट हाईवे की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण, नए केंद्र भवनों का लोकार्पण

पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

बताया गया कि आरोपी द्वारा चलाई गई गोली स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित त्रिपाठी के कान के पास से सनसनाती हुई निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग, पैर में लगी गोली

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर भेज दिया।

50 हजार का इनामी अपराधी निकला आरोपी

पुलिस पूछताछ में घायल आरोपी की पहचान रूपेंद्र उर्फ सूरज सिंह पुत्र पुत्तन सिंह निवासी देवरी रुखारा, थाना बक्शी का तालाब, जनपद लखनऊ के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, दो कारें भी जलीं; बाल-बाल बचा परिवार

पुलिस के अनुसार आरोपी थाना जहांगीराबाद, जनपद बाराबंकी में दर्ज मुकदमा संख्या 20/2026 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस में वांछित चल रहा था।

उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने

  • एक अवैध तमंचा .315 बोर
  • एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर
  • एक मोटरसाइकिल (HF Deluxe UP 34 BA 6918)

बरामद की है।

डकैती, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत 11 मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी बाराबंकी और लखनऊ जिलों में कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

उसके खिलाफ डकैती, चोरी, धोखाधड़ी, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 

पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मसौली निवासी युवक की कानपुर में संदिग्ध हालत में मौत, होटल में फांसी लगाने की सूचना से परिवार में कोहराम

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत रखा जा सके।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?