Barabanki

Barabanki: 16 वर्षीय किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, परिजनों ने पड़ोसियों पर प्रताड़ना व धमकी का लगाया आरोप

SHARE:

Barabanki: रामनगर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी।

परिजन उसे सीएचसी रामनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पिता ने कुछ लोगों पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 11 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में एक 16 वर्षीय किशोर की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोर ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया।

परिजन किशोर को लेकर पहुंचे सीएचसी रामनगर

डॉक्टरों ने जांच के बाद किया मृत घोषित

मृतक किशोर की पहचान यश सोनी (16) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोंडा जिले के बालपुर गांव का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार उसके पिता बिरजू सोनी पिछले चार-पांच वर्षों से इब्राहिमपुर गांव में किराए के मकान में रहकर ज्वैलर्स की दुकान चलाते हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर यश सोनी ने घर के कमरे में छत में लगे छल्ले में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

मृतक के पिता बिरजू सोनी ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के कुछ लोग उनके बेटे को लगातार प्रताड़ित करते थे और उसे धमकी देते थे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में सूने घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, जेवरात और कपड़े ले उड़े; सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

उनका कहना है कि इसी मानसिक दबाव के कारण उनके बेटे ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की गहराई से जांच कर किशोर की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

गांव में शोक का माहौल

किशोर की असमय मौत से इब्राहिमपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 4 मौतों के बाद फूटा जनता का गुस्सा: NH-727 पर शव रखकर प्रदर्शन, CM योगी को मौके पर बुलाने की मांग

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22882
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई