Barabanki

Barabanki: वन माफिया और गुर्गों ने नमाज पढ़कर लौट रहे बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से किया हमला, अवैध पेड़ कटान की शिकायत किए जाने से था नाराज़

SHARE:

Barabanki: सुबेहा नगर पंचायत में नमाज पढ़कर लौट रहे 65 वर्षीय मोहम्मद अनवर पर कथित वन माफिया और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 10 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की नगर पंचायत सुबेहा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां नमाज पढ़कर घर लौट रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति पर कथित वन माफिया और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को पुलिस और परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मस्जिद से लौटते समय रास्ते में रोककर हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबेहा नगर पंचायत के पट्टी वार्ड निवासी मोहम्मद अनवर (65 वर्ष) ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह घर के पास स्थित मस्जिद से अस्र की नमाज पढ़कर वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में टला बड़ा हादसा: पेट्रोल पंप के बगल सर्विस सेंटर में कार बनी आग का गोला, धमाके की आशंका से सहमे लोग
लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे हमलावर

पीड़ित के अनुसार उसी दौरान नगर पंचायत निवासी कथित वन माफिया गोगा अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। सभी लोग लाठी-डंडों से लैस थे और उन्होंने अनवर को रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब बुजुर्ग ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह हमलावरों के चंगुल से अनवर को छुड़ाया।

Barabanki: वन माफिया और गुर्गों ने नमाज पढ़कर लौट रहे बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से किया हमला, अवैध पेड़ कटान की शिकायत किए जाने से था नाराज़

यूपी-112 को दी गई सूचना

घटना की सूचना तुरंत यूपी-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया गया।

 

पेड़ कटान को लेकर चल रही थी रंजिश 

पीड़ित मोहम्मद अनवर का कहना है कि नगर पंचायत में स्थित उनकी जमीन गाटा संख्या 863 के पास गाटा संख्या 864 खलिहान के रूप में दर्ज है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: एसपी रवीना त्यागी ने अचानक पहुंचकर जांचीं पुलिस लाइन की व्यवस्थाएं, वज्र वाहन की तैयारियों और सुरक्षा उपकरणों का लिया जायज़ा
सरकारी पेड़ काटने का लगाया आरोप

अनवर के अनुसार कुछ दिन पहले आरोपी गोगा और उसके साथियों ने खलिहान की जमीन में लगे दो हरे आम के पेड़ काट दिए। साथ ही उनकी जमीन पर लगे एक आम के पेड़ को भी काट दिया था।

इसकी शिकायत उन्होंने यूपी-112 पर की थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सरकारी लकड़ी को कब्जे में लेकर नगर पंचायत के सुपुर्द कर दिया था।

कार्रवाई न होने से बढ़े आरोपियों के हौसले

पीड़ित का आरोप है कि इस मामले में पुलिस और नगर पंचायत द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। इसी वजह से उसके हौसले बुलंद हो गए और पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गौतस्करों पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में शातिर आरोपी घायल, कई जिलों में दर्ज हैं मामले
पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?