Barabanki

Barabanki: वनकोट गांव में दर्दनाक हादसा – घर के सामने खेल रहे 10 वर्षीय बालक पर चढ़ा ट्रैक्टर, इलाज के दौरान मौत; परिवार में कोहराम

SHARE:

Barabanki: जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के वनकोट गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। घर के सामने खेल रहे 10 वर्षीय मासूम पर ट्रैक्टर चढ़ जाने से उसकी मौत हो गई।

गंभीर हालत में बच्चे को अमेठी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 09 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। यह घटना सुबेहा थाना क्षेत्र के वनकोट गांव की है, जहां घर के सामने खेल रहे बच्चे पर अचानक ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: प्रेमिका की निर्मम हत्या के आरोप में प्रेमी और उसकी चार बहने गिरफ्तार, फरार माता-पिता की तलाश जारी

परिजनों के अनुसार यह ट्रैक्टर गांव के प्रधान राजन सिंह का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

घर के सामने खेलते समय हुआ हादसा

गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया

वनकोट गांव निवासी जहीर अहमद का 10 वर्षीय इकलौता बेटा मोहम्मद एहसान सोमवार शाम घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Barabanki: वनकोट गांव में दर्दनाक हादसा - घर के सामने खेल रहे 10 वर्षीय बालक पर चढ़ा ट्रैक्टर, इलाज के दौरान मौत; परिवार में कोहराम
फाइल फ़ोटो : मोहम्मद एहसान (मृतक)

 

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए अमेठी जनपद के बीएचएल क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: समावेशी शिक्षा की मिसाल बना जनपद का यह विद्यालय, इशारों की भाषा में मिल रही है शिक्षा; संवर रहा मूक-बधिर बच्चों का भविष्य 

बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहम्मद एहसान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिजन अस्पताल से शव लेकर वापस गांव पहुंचे और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

तहरीर मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई

सूचना मिलते ही सुबेहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मिथुन रावत हत्याकांड का खुलासा - प्रेम प्रसंग और रंजिश में चापड़ से गला काटकर हुई थी निर्मम हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1588
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई